साउथ अफ्रीका से हार पर हाहाकार, हो सकते हैं प्लेइंग XI में बड़े बदलाव

साउथ अफ्रीका से हार पर हाहाकार, हो सकते हैं प्लेइंग XI में बड़े बदलाव


होमखेलक्रिकेट

साउथ अफ्रीका से हार पर हाहाकार, हो सकते हैं प्लेइंग XI में बड़े बदलाव

Last Updated:

Tilak OUT Samson To Open With Abhishek: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मिली साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार ने सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बिगाड़ दिया है. टीम इंडिया को अगले मैच में उतरने से पहले प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है.

Zoom

साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत प्लेइंग इलेवन में करेगा बादलाव

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर आईना दिखा दिया. यह मैच भले ही एक झटका देने वाली नींद से जगाने जैसा लगे, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इसकी संभावना पहले से ही थी. भारत को आगे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. इन दोनों टीम का प्रदर्शन अब तक धमाकेदार रहा है और टीम इंडिया को मैच से पहले खेल में सुधार करने की जरूरत है. सबसे ज्यादा जरूरी प्लेइंग इलेवन में बदालव करने की है.

पावरप्ले ओवरों में ऑफ स्पिनरों के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजों को परेशानी हुई है. मिडिल ऑर्डर की खराब शुरुआत को डेथ ओवरों तक सुधारने में असमर्थता हो रही है. तेज गेंदबाजों की गति कम करने पर बाउंड्री लगाने में भारतीय बैटर संघर्ष करते नजर आए.  सारी परेशानी बल्लेबाजी क्रम में हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम ने 187 रन दिए और 111 रन पर ऑलआउट हो गई.

अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब

क्या ओपनिंग में बदलाव की जरूरत है

अब वक्त आ गया है कि सुपर-8 स्टेज में टीम गंभीर हो जाए. बदलाव ओपनिंग में ही करना होगा. इस टूर्नामेंट में ओपनिंग पार्टनरशिप का सबसे बड़ा स्कोर नामीबिया के खिलाफ 25 रहा. यही उनका एकमात्र डबल-डिजिट स्कोर था. भले ही टी20 वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन के रन नहीं बने लेकिन उससे पहले बतौर ओपनर उन्होंने कई अच्छी पारियां खेली थी. चाहे आप सैमसन को बाहर करने के फैसले के पक्ष में हों या विरोध में यह अभिषेक-ईशान किशन जोड़ी को अलग करने का बड़ा कारण है.

कौन होगा बाहर, किसे ला सकते हैं अंदर

टी20 आंकड़े कहते हैं कि लेफ्ट हैंडर्स सबसे बेहतर विकल्प हैं, लेकिन भारत के टॉप-थ्री में सभी लेफ्ट हैंडर्स हैं, इसलिए ऑफ स्पिनरों के खिलाफ टीम फंस रही है. अभिषेक अभी भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने लायक है लेकिन तिलक नहीं. अब तक 25, 25, 25, 31 और 1 के स्कोर के बाद उन्हें नंबर तीन पर रखना आगे के मैच के लिए खतरनाक होगा. बेहतर विकल्प यह हो सकता है कि बेहद सफल सैमसन-अभिषेक साझेदारी को फिर से आजमाया जाए. इससे ऑफ स्पिनर की रणनीति का मुकाबला किया जा सकता है. ईशान किशन को नंबर तीन पर रखा जा सकता है. तिलक की जगह पर एक एक्स्ट्रा स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव या तेज गेंदबाज सिराज को लाया जा सकता है. वाशिंगटन सुंदर की जगह पर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह देना चाहिए .

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link