सागर कलेक्टर कार्यालय में निकला सांप: कर्मचारियों में मचा हड़कंप, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू किया – Sagar News

सागर कलेक्टर कार्यालय में निकला सांप:  कर्मचारियों में मचा हड़कंप, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू किया – Sagar News




सागर के कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को सांप घुस गया। सांप चैनल गेट के पास बैठा था। कर्मचारियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। कर्मचारी सांप को देखकर घबरा गए और आसपास से लोगों को हटाया। तत्काल स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। सांप चैनल गेट में छिपा बैठा था‌। स्नेक कैचर ने कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। रेस्क्यू देखने कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के गेट पर सांप था। रेस्क्यू कर पकड़ा है। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप रैट स्नेक प्रजाति का है जो करीब डेढ़ फीट लंबा है। यह सांप जहरीला नहीं होता है। आमतौर पर इसे धामिन सांप भी कहा जाता है। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।



Source link