सिवनी मार्ग की पुलिया टूटी ग्रामीणों को हो रही परेशानी – Raisen News

सिवनी मार्ग की पुलिया टूटी ग्रामीणों को हो रही परेशानी – Raisen News




बम्हौरी | ग्राम सिवनी को बम्हौरी से जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया निर्माण के समय से ही क्षतिग्रस्त है और अब तक ठीक नहीं की गई। कुछ वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क और पुलिया का निर्माण कराया था। पुलिया टूटने के बाद ठेकेदार ने कार्य अधूरा छोड़ दिया। बरसात के दिनों में पुलिया टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया की शीघ्र मरम्मत और गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से निजात मिल सके।



Source link