सुंदर ने दिलाया मिलर को गुस्सा, पूरी टीम को भुगतना पड़ा खामियाजा, मैदान पर क्यों गरमाया था माहौल?

सुंदर ने दिलाया मिलर को गुस्सा, पूरी टीम को भुगतना पड़ा खामियाजा, मैदान पर क्यों गरमाया था माहौल?


डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बड़ा बदलाव करते हुए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. उन्हें अक्षर पटेल की जगह टीम में मौका मिला, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. गेंदबाजी में वह कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए और बल्लेबाजी में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.इस मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब सुंदर की मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर से तीखी बहस हो गई. स्थिति को बिगड़ता देख अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक कहासुनी जारी रही. बहरहाल, बता दें कि मिलर ने अपनी टीम के लिए तूफानी 63 रनों की पारी खेली. इस इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया.

सुंदर का खराब प्रदर्शन 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन फीका रहा. उन्होंने अपने दो ओवर के स्पेल में 17 रन खर्च किए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर सके. गेंद से असर नहीं छोड़ पाए तो बल्ले से भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई. नतीजतन भारत को 76 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार ने टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी है और उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

ये था पूरा मामला
मुकाबले के दौरान वाशिंगटन सुंदर का गुस्सा भी मैदान पर साफ नजर आया. उन्होंने कई बार ऑन-फील्ड अंपायर से शिकायत की कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर क्रीज के काफी आगे खड़े हो रहे हैं.यह मामला पारी के 14वें ओवर के आखिर में सामने आया, जब स्ट्राइक पर ट्रिस्टन स्टब्स थे और दूसरे छोर पर मिलर मौजूद थे. गेंद डालने के दौरान सुंदर ने अचानक अपना रन-अप रोक दिया और मिलर की स्थिति की ओर इशारा करते हुए अंपायर से आपत्ति जताई. ओवर पूरा होने के बाद मिलर सीधे सुंदर के पास पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख ईशान किशन, स्टब्स और अंपायरों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया. 

Add Zee News as a Preferred Source


भारत की खराब बल्लेबाजी
टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह उनके बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा है. जहां वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले 250-300 के जुमले चल रहे थे. वहीं, भारतीय बल्लेबाज 188 रनों का लक्ष्य भी हासिल करने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं. टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी  शिवम दुबे ने खेली.उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. नतीजतन भारत मैच 76 रनों से बुरी तरह हार गई. 

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में जब गूंजी थी छक्कों की गूंज, भारत के लिए ऐसा करने वाला नंबर 1 खिलाड़ी, किशन-अभिषेक हैं कोसों पीछे

 



Source link