12 वीं पीस प्रफुल्ल का कमाल! खेत को बनाया ATM मशीन, एक झटके में कमाए 6 लाख

12 वीं पीस प्रफुल्ल का कमाल! खेत को बनाया ATM मशीन, एक झटके में कमाए 6 लाख


होमताजा खबरकृषि

12 वीं पीस प्रफुल्ल का कमाल! खेत को बनाया ATM मशीन, एक झटके में कमाए 6 लाख

Last Updated:

MP Farmer Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निबोला गांव के 12वीं पास किसान प्रफुल्ल पाटिल ने एक ही खेत में गन्ना और चना उगाकर खेती में अनोखा प्रयोग किया है और सालाना 5 से 6 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं. उन्होंने यह तकनीक यूट्यूब और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से सीखी और कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का मॉडल तैयार किया. महज डेढ़ से दो लाख रुपए की लागत में 5 एकड़ जमीन से लाखों की आय लेकर उन्होंने पारंपरिक खेती की सोच बदल दी है. उनके इस नवाचार को देखने आसपास के कई किसान आते हैं और अब खुद भी दोहरी फसल का प्रयोग कर रहे हैं. पढ़ाई सिर्फ 12वीं तक होने के बावजूद प्रफुल्ल ने साबित कर दिया कि सही जानकारी, मेहनत और नई सोच से खेती में बड़ी सफलता पाई जा सकती है.

Zoom

MP NEWS: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निबोला गांव का एक किसान इन दिनों चर्चा में है. नाम है प्रफुल्ल पाटिल. पढ़ाई बस 12वीं तक की, लेकिन सोच ऐसी कि बड़े-बड़े लोग भी दंग रह जाएं. जहां उनके परिवार वाले सालों से परंपरागत तरीके से केले की खेती करते आ रहे थे, वहीं प्रफुल्ल ने कुछ नया करने की ठानी और आज उसी फैसले ने उनकी किस्मत बदल दी.

प्रफुल्ल की उम्र 32 साल है और उन्होंने करीब 5 साल पहले खेती की कमान खुद संभाली. उन्होंने सोचा कि अगर कुछ अलग नहीं किया तो कमाई भी वही पुरानी रहेगी. फिर क्या था, उन्होंने यूट्यूब, सोशल मीडिया और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेना शुरू किया.

एक खेत में दो फसल, मुनाफा डबल
प्रफुल्ल ने अपनी 5 एकड़ जमीन पर गन्ने के साथ-साथ चने की फसल लगानी शुरू कर दी. आमतौर पर किसान एक समय में एक ही फसल लगाते हैं, लेकिन प्रफुल्ल ने दिमाग लगाया और दोनों फसलें एक साथ उगाकर दिखा दिया.

वो बताते हैं कि गन्ना और चना दोनों फसलें साथ में अच्छी तरह तैयार हो जाती हैं. खास बात ये है कि दोनों फसलों के लिए अलग से ज्यादा खर्च या पानी की जरूरत नहीं पड़ती. एक ही सिंचाई से दोनों फसलें संभल जाती हैं. यही वजह है कि लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो रहा है.

डेढ़ से दो लाख की लागत, 6 लाख तक कमाई
प्रफुल्ल के मुताबिक 5 एकड़ में गन्ना और चना लगाने में करीब डेढ़ से दो लाख रुपए तक का खर्च आता है. लेकिन जब फसल तैयार होती है तो सालाना 5 से 6 लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है. यानी साफ तौर पर अच्छा खासा मुनाफा. वो कहते हैं कि मेरा नवाचार ही मेरी कमाई का जरिया बन गया है. पहले जितनी आमदनी होती थी, अब उससे कहीं ज्यादा फायदा हो रहा है.

यूट्यूब और वैज्ञानिकों से सीखी खेती
सबसे दिलचस्प बात ये है कि प्रफुल्ल ने ये तरीका कहीं बाहर जाकर नहीं सीखा. उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखे, कृषि विशेषज्ञों से सलाह ली और फिर अपने खेत में प्रयोग शुरू कर दिया. धीरे-धीरे उन्हें सफलता मिलने लगी. आज आसपास के कई किसान उनके खेत पर यह मॉडल देखने आते हैं. कई किसानों ने उनकी तरह दोहरी फसल लगाना शुरू कर दिया है और उनकी कमाई भी बढ़ने लगी है.

पढ़ाई कम, सोच बड़ी
प्रफुल्ल 12वीं पास हैं, लेकिन सोच और हिम्मत में किसी से कम नहीं. वो मानते हैं कि खेती में अगर थोड़ा दिमाग और नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो कम जमीन में भी बड़ी कमाई की जा सकती है. उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि डिग्री नहीं, सोच और मेहनत इंसान को आगे बढ़ाती है. आज प्रफुल्ल अपने गांव ही नहीं, पूरे इलाके के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link