टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हुआ तो सुपर-8 की भविष्यवाणी क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने शुरू कर दी थी. सभी ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमों के कयास लगाए होंगे, लेकिन किसे पता था कि सुपर-8 में ‘अंडरडॉग’ जिम्बाब्वे पहुंचकर अपना डंका पीटेगी. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर उस धारणा को चूर कर दिया जिसके लिए कम आंका जा रहा था. आज शाम (23 फरवरी) को जिम्बाब्वे की टीम वेस्टइंडीज के सामने एक और परीक्षा के लिए उतरेगी.
रयान बर्ल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू में बताया, ‘यह 24 महीने की के उस प्लान का रिजल्ट है जिसे हमने बनाया था. हम उसे अच्छी तरह से लागू कर रहे हैं. जब आपकी रैंकिंग कम होती है तो आप हमेशा अंडरडॉग ही रहने वाले हैं. अपने से ऊंची रैंकिंग वाली टीम को हराना हमेशा खास होता है. अंडरडॉग के रूप में यह हमें और भी अधिक प्रेरित करता है क्योंकि लोग वास्तव में हमसे जीतने की उम्मीद नहीं करते हैं. इसलिए जब हम जीतते हैं, तो यह हमारे लिए खिलाड़ियों और हमारे राष्ट्र के लिए बहुत मायने रखता है.’
सुपर-8 में जाने का टारगेट पहले ही था सेट
बर्ल ने सुपर-8 के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमारी ये सफलता समय के साथ टाइम पर एप्लाई किए गए प्लान का नतीजा है. टीम के हर खिलाड़ी ने जबरदस्त मेहनत की है. लगभग 18 से 24 महीने पहले, हमने खुद के लिए सुपर-8 तक पहुंचने का सपना और लक्ष्य निर्धारित किया था. हमने उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इस दौरान हमने स्पष्ट गेम प्लान और ब्लूप्रिंट का पालन किया है. उस योजना को कड़ी मेहनत के साथ मिलाने से हम आज जहां हैं, वहां पहुंच पाए.’
ये भी पढे़ं.. IND vs SA: शर्मनाक हार के बाद भी खिताब जीतेगा भारत, 15 साल पुराना संयोग दे रहा संकेत
टारगेट अभी पूरे नहीं हुए- बर्ल
उन्होंने आगे बताया, ‘तथ्य यह है कि हमने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन इसने उस अंतिम लक्ष्य को नहीं बदला है जो हमने निर्धारित किया था. जैसा कि मैंने कहा, यह सिर्फ एक छोटा पड़ाव है. लेकिन हमारे पास हासिल करने के लिए बहुत सारे अन्य लक्ष्य हैं और हर कोई एक अंडरडॉग की कहानी पसंद करता है, है ना?.’ इसके अलावा उन्होंने सिकंदर रजा के बारे में बात की जो टीम को यहां तक लेकर आए हैं. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो, वह अपने आप में एक दिग्गज हैं और उन सभी तारीफों के हकदार रहे हैं. वह एक सुपरस्टार हैं. उन्होंने अपने पूरे करियर में बहुत मेहनत की है.’