25 लाख की कार, फिर भी ड्राइव नहीं पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्यों

25 लाख की कार, फिर भी ड्राइव नहीं पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्यों


होमखेलक्रिकेट

25 लाख की कार, फिर भी ड्राइव नहीं पाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें क्यों

Last Updated:

Why Vaibhav sooryavanshi New Car: अगले महीने 15 साल के होने वाले वैभव सूर्यवंशी को बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार ने 50 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया. इसके अलावा दानापुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें टाटा मोटर्स की तरफ से एक कार गिफ्ट की गई, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की कार

नई दिल्ली: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी खेल से पूरी दुनिया में डंका बजा दिया है. हाल ही में वैभव ने अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिससे भारत चैंपियन बना था. अंडर-19 विश्व कप के बाद जब वह वापस अपने होमटाउन समस्तीपुर लौटे तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 फरवरी को वैभव को 50 लाख की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. इसके बाद दानापुर में हुए एक कार्यक्रम में वैभव को टाटा मोटर्स की तरफ से एक लग्जरी कार गिफ्ट में मिली, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है.

वैभव को टाटा कर्व कार मिली है, लेकिन इसके बावजूद वह खुद से अपनी कार को नहीं चला पाएंगे. दरअसल वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी 14 साल है. वह अगले महीने 27 मार्च को 15 साल के होंगे. वहीं भारत में कानूनी रूप से 18 साल की उम्र पूरी करने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है. इससे पहले मोटर कार या बाइक ड्राइव  करना कानूनी रूप से अपराध है. यही कारण है वैभव चाहकर भी गिफ्ट में मिली कार को नहीं चला पाएंगे.

View this post on Instagram

आईपीएल की तैयारी में जुटे हुए वैभव सूर्यवंशी

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस समय ब्रेक पर हैं. जल्द ही वह इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियों में जुट जाएंगे. आईपीएल में वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. पिछले साल ही वैभव ने राजस्थान के लिए अपना डेब्यू किया था. वैभव अपने डेब्यू सीजन में धुआंधार खेल दिखाते हुए सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने थे.

आईपीएल 2025 के बाद वैभव ने भारत के लिए जूनियर क्रिकेट में धूम मचाई. ऑस्ट्रेलिया दौरा हो या फिर इमर्जिंग एशिया कप या अंडर-19 विश्व कप, वैभव ने हर टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से धमाकेदार प्रदर्शन किया. ऐसे में अब इंताजर है कि वैभव को सीनियर टीम में मौका मिले और टीम इंडिया के लिए दमदार खेल दिखाए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें





Source link