3 वजह… जिसके कारण भारत को टी20 वर्ल्ड कप में 823 दिन बाद मिली हार

3 वजह… जिसके कारण भारत को टी20 वर्ल्ड कप में 823 दिन बाद मिली हार


Last Updated:

3 reasons defeat t20 world cup super 8 against south africa: भारत को टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से हरा दिया. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की यह सबसे बड़ी हार है.भारत की इस बड़ी हार की वजह 3 कारण है. अगर भारतीय टीम अहमदाबाद में ये गलती नहीं करती तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.

Zoom

भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की 3 बड़ी वजह.

नई दिल्ली. भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों बड़ी हार मिली. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के सामने आसानी से सरेंडर कर दिए. डेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्को यानसेन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने एकतरफा मैच मेंभारत को 76 रन से हरा दिया.इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने भारत का इस टूर्नामेंट में लंबे समय से आ रहे अजेय अभियान को भी रोक दिया. भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं गंवाते हुए खिताब जीता था जबकि मौजूदा टूर्नामेंट में उसकी यह पहली हार है. यह रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है. टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में 2022 के बाद यह पहली हार मिली है. इस टूर्नामेंट में उसे 823 दिन बाद किसी टीम ने शिकस्त दी है. भारत की इस हार की 3 बड़ी वजह है जिसके चलते टीम इंडिया अपने घर में मुकाबला गंवा बैठी.

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में लगातार पावरप्ले में विकेट गंवा रही है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी अभिषेक शर्मा से पहले ईशान किशन पवेलियन लौट गए. दोनों ओपनर भारत को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके. इस मुकाबले में भारत ने अभी खाता भी नहीं खोला था कि ईशान को मार्करम ने आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया. भारत की ओपनिंग जोड़ी पिछले कुछ मैचों की तरह इस मैच में भी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाई.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार की यह सबसे बड़ी वजह रही.

भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की 3 बड़ी वजह.

खराब शॉट सेलेक्शन
भारतीय बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए.जिस विकेट पर दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने रन बनाए वहीं पर भारतीय बल्लेबाज रनों के लिए जूझते रहे. भारतीय बल्लेबाजों ने खराब शॉट का चयन किया. दूसरी टीमों के खिलाफ भारत ने जहां पावरप्ले में विकेट गंवाए वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन सहित शिवम दुबे ने जिम्मेदारी उठाई लेकिन दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ भारत के छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने लुटाए रन
भारतीय तेज गेंदबाजों बुमराह और अर्शदीप ने डीकॉक, मार्करम और रिकल्टन को जल्दी आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन उसके बाद मिडिल ओवर्स में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और दूसरे गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए जिसकी बदौलत दक्षिण अफ़्रीकी टीम 20 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद 187 रन पर पहुंच गई. वरुण ने 11.75 की इकॉनमी जबकि हार्दिक पांड्या ने 11.25 की इकॉनमी और शिवम दुबे ने 16 रन प्रति ओवर की इकॉनमी से रन लुटाए.पंड्या के आखिरी ओवर में 20 रन बने.

शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए
सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी हार के साथ टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला टूट गया. अहमदाबाद में 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम 18.5 ओवर में मात्र 111 रनों पर ऑल आउट हो गई. शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया, लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की हार को वे नहीं बचा सके. इस हार ने न केवल टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिला तोड़ा, बल्कि टी20 विश्व कप के इतिहास में रनों के अंतर से उनकी सबसे बड़ी हार भी दर्ज की. उन्होंने इससे पहले की सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2010 में वेस्ट इंडीज में हुए विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 49 रनों की हार थी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link