नर्मदापुरम के गोरा चीलाचौन स्थित एकलव्य वेयरहाउस से 4.22 करोड़ रुपए की सरकारी मूंग गायब होने के मामले में पुलिस ने संचालिका को इंदौर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी संचालिका आरती नरेंद्र तोमर से मामले में पूछताछ कर रही है। वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ढूंढ रही है। नोटिस देकर मांगा था जवाब
मप्र वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल सोरटे ने एकलव्य वेयरहाउस को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने वेयरहाउस संचालिका आरती नरेंद्र तोमर को मूंग गायब होने के मामले में पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन उनके द्वारा जवाब नहीं दिया गया। जिस वजह से आगामी आदेश तक भंडारण की व्यवस्था से हटाकर ब्लैक लिस्टेड किया गया। पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, नहीं मिली डीवीआर पुलिस ने वेयरहाउस परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने संबंधित कक्ष को खोलकर बारीकी से तलाशी ली। वेयरहाउस कॉरपोरेशन का ओरिजिनल ताला और बड़ी संख्या में खाली बोरे मिले, लेकिन कैमरे की डीवीआर बरामद नहीं हो सका। टीम ने दस्तावेजों और भंडारण से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में स्टॉक और दस्तावेजों के बीच गंभीर विसंगतियों के संकेत मिले हैं। वेयरहाउस संचालिका से पुलिस कर रही सख्त पूछताछ एसडीओपी संजू चौहान ने बताया वेयरहाउस संचालिका को इंदौर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है। सूत्रों के अनुसार, मूंग का स्टॉक सरकारी खरीदी से जुड़ा था, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4.22 करोड़ रुपए आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में अनाज के गायब होने से भंडारण व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। संबंधित विभागों से रिपोर्ट की तलब इधर, प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब की गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पारदर्शी जांच की मांग की है। करोड़ों की सरकारी मूंग गायब होने के मामले की पूरे प्रदेश में चर्चा है।
Source link