CCTV ढककर चोरी करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार: बेगमगंज में 8 घंटे में पकड़े गए, 3.70 लाख बरामद – Raisen News

CCTV ढककर चोरी करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार:  बेगमगंज में 8 घंटे में पकड़े गए, 3.70 लाख बरामद – Raisen News



रायसेन जिले की बेगमगंज पुलिस ने हार्डवेयर दुकान से हुई 3.70 लाख रुपए की चोरी का महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी को अंजाम देने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे को ढककर और डीवीआर निकालकर वारदात

.

यह घटना 21-22 फरवरी की दरमियानी रात की है। घोषी मोहल्ला निवासी रितेश जैन ने पुलिस को बताया कि वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब उनके पिता दुकान पहुंचे, तो सामान बिखरा मिला और दराज में रखे 3 लाख 70 हजार रुपए गायब थे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

15-20 सीसीटीवी कैमरे खंगाले पुलिस ने आसपास के 15 से 20 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल कुशवाहा (निवासी महादेवपुरा, थाना बेगमगंज) ने दुकान के पीछे से शटर खोलकर प्रवेश किया।

उसने सबसे पहले कैमरे का कनेक्शन काटा, डीवीआर निकाला और फिर दराज में रखे 3.70 लाख रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने पिता गणेशराम कुशवाहा को भी सह-आरोपी बनाया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।



Source link