IND vs SA: अहमदाबाद में लुंगी एनगिडी का ‘जादू’…बिना विकेट झटके ही रच दिया इतिहास…7 सालों में टीम इंडिया के साथ नहीं हुआ था ऐसा

IND vs SA: अहमदाबाद में लुंगी एनगिडी का ‘जादू’…बिना विकेट झटके ही रच दिया इतिहास…7 सालों में टीम इंडिया के साथ नहीं हुआ था ऐसा


Lungi Ngidi: टी20 विश्व कप 2026 में जिस अंदाज में साउथ अफ्रीका टीम खेल रही है, वो काबिले तारीफ है. उसने ग्रुप स्टेज के सभी चारों मैच जीते और सुपर 8 में सबसे मजबूत मानी जा रही टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी. अफ्रीका के लिए इस एडिशन में हर मैच में एक नया हीरो निकलकर सामने आ रहा है. भारत के खिलाफ 76 रनों की जीत में भले ही डेविड मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला हो, लेकिन टीम के लिए लुंगी एनगिडी ने साइलेंट हीरो का रोल अदा किया. उन्होंने अपने 4 ओवरों की बॉलिंग में बिना कोई विकेट चटकाए 7 साल पुराना इतिहास दोहराते हुए रिकॉर्ड बुक में खलबली मचा दी.

दरअसल, टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है, जहां खिलाड़ी पहली गेंद से चौके-छक्कों की बारिश करने की फिराक में रहते हैं, लेकिन भारत के खिलाफ अहमदाबाद में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी जादुई गेंदबाजी से ‘सन्नाटा’ खींच दिया. उन्होंने बिना कोई विकेट लिए वो ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसके आसपास पिछले 7 सालों में भी कोई गेंदबाज पहुंच नहीं सका था. साउथ अफ्रीका के लिए पहले बल्लेबाजों ने कमाल किया और बोर्ड पर 187 रन ठोक दिए, फिर गेंदबाजी से जादू दिखाया और भारत को 111 रनों पर समेय दिया. तेज गेंदबाज एनगिडी ने 4 ओवर में 3.75 की इकोनॉमी से सिर्फ 15 रन खर्च किए.

7 साल बाद दोहराया इतिहास

लुंगी एनगिडी ने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने 4 ओवर के कोटे में एक भी बाउंड्री नहीं दी, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्होंने भारत की तगड़ी बैटिंग लाइनअप को बांधकर रखा और बल्लेबाजों को बेबस कर दिया. एनगिडी साल 2019 के बाद से दुनिया के ऐसे पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने T20I में टीम इंडिया के खिलाफ बिना कोई बाउंड्री दिए 4 ओवर डाले. उनसे पहले 2019 में अफ्रीका के ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरन हेंड्रिक्स ने बेंगलुरु टी20 में भारत के खिलाफ ये कमाल किया था.

Add Zee News as a Preferred Source


बढ़िया फॉर्म में चल रहे एनगिडी, अब तक निकाले हैं 86 विकेट

टी20 विश्व कप 2026 में लुंगी एनगिडी तगड़े फॉर्म में चल रहे हैं. वो 4 मैचों में कुल 8 विकेट ले चुके हैं. उनके नाम अब साउथ अफ्रीका के लिए T20I में कुल 86 विकेट हो चुके हैं. वो इस फॉर्मेट में अफ्रीका के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं. 2017 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले एनगिडी के पास दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने का अनुभव है. वो अफ्रीका के लिए 20 टेस्ट में 58, 75 वनडे में 115 विकेट और टी20 के 61 मैचों में कुल 86 शिकार कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्या की कप्तानी में Team India पर लगा सबसे बड़ा ये ‘कलंक’, 19 साल बाद मिला कभी ना भूलने वाला दर्द



Source link