IND vs SA: सूर्या ने कराया Rohit Sharma का नुकसान…शर्मनाक हार के साथ टूटा ये रिकॉर्ड, एडेन मार्करम ने एक तीर से किए 2 शिकार

IND vs SA: सूर्या ने कराया Rohit Sharma का नुकसान…शर्मनाक हार के साथ टूटा ये रिकॉर्ड, एडेन मार्करम ने एक तीर से किए 2 शिकार


Rohit Sharma suffered loss in Team India defeat: टी20 विश्व कप 2026 में 22 फरवरी की शाम भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ने वाली रही. टीम इंडिया को इस एडिशन में पहली दफा हार झेलनी पड़ी. उसने ग्रुप स्टेज के तीन मैच जीतकर सुपर 8 में एंट्री की थी, लेकिन सुपर 8 के पहले ही मुकाबले में उसे साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से एकतरफा अंदाज में करारी शिकस्त दी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मिली ये हार कई मायनों में दर्दनाक है.

भारत की यह हार टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार है, जिसने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, इस मुकाबले में सूर्या ब्रिगेड ने खराब प्रदर्शन किया और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नुकसान भी करा दिया.

अब सवाल ये है कि रोहित इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं तो फिर उनका नुकसान कैसे हुआ? आपके इसी सवाल का जवाब हम लेकर हाजिर हुए हैं. रोहित शर्मा का नुकसान ऐसे हुआ है कि उनका एक खास रिकॉर्ड टूट गया. जैसे ही सूर्या की कप्तानी में भारत हारा तो रोहित शर्मा एक खास लिस्ट में नीचे खिसक गए हैं. ये लिस्ट टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की है, जिसमें एमएस धोनी नंबर एक पर काबिज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


एडेन मार्करम ने एक तीर से किए दो शिकार

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने इस मुकाबले में एक तीर से दो शिकार किए. पहला तो ये कि टीम इंडिया को टूर्नामेंट में पहली बार हार का स्वाद चखाया और दूसरा ये कि रोहित शर्मा को एक खास मामले में पछाड़ दिया. टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में रोहित अब नंबर चार पर खिसक गए हैं. एडेन मार्करम ने अहमदाबाद में जीत के साथ रोहित को पछाड़ा और नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. रोहित ने बतौर कप्तान इस इवेंट में 14 में से 12 मैच जीते थे, जबकि मार्करम अब 14 में से 13 जीत के साथ उनसे आगे निकल चुके हैं.

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

21 – एमएस धोनी (33 मैच)
14 – केन विलियमसन (21 मैच)
13 – एडेन मार्करम (14 मैच)
12 – रोहित शर्मा (14 मैच)
12 – डैरेन सैमी (18 मैच)
12 – दासुन शनाका (21 मैच)

सेमीफाइनल की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया पहले चार मैच जीत चुकी थी, लेकिन सुपर 8 के पहले ही मुकाबले में उसके साथ खेल हो गया. अफ्रीका ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मेन इन ब्लू को उसी के घर में 76 रनों से धूल चटा दी. अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 188 रनों का स्कोर लगाया था, फिर टीम इंडिया को 111 रनों पर समेट दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 111 रन पर ऑलआउट होना भारत का टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे कम स्कोर है. इस मैच में भारतीय टीम गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप रही. अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, जो जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने हैं, क्योंकि एक हार उसका आगे का सफर खत्म कर सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्या की कप्तानी में Team India पर लगा सबसे बड़ा ये ‘कलंक’, 19 साल बाद मिला कभी ना भूलने वाला दर्द



Source link