IPL 2026 के 1.1 करोड़ और अब 50 लाख.. 14 की उम्र में पैसों में खेल रहे वैभव, सरकार से मिला इनाम

IPL 2026 के 1.1 करोड़ और अब 50 लाख.. 14 की उम्र में पैसों में खेल रहे वैभव, सरकार से मिला इनाम


वैभव सूर्यवंशी का नाम आज हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल दिखाकर उन्होंने न केवल टीम को खिताब दिलाया, बल्कि कई व्यक्तिगत कीर्तिमान भी स्थापित किए. वैभव के लिए यह समय उपलब्धियों और आर्थिक लाभ, दोनों के लिहाज से बेहतरीन साबित हो रहा है. टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद बीसीसीआई (BCCI) से मिले इनाम के अलावा, उन्हें आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किया और अब 50 लाख रुपये की लॉटरी भी लग गई है.

बिहार सरकार ने किया सम्मानित

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार सरकार ने भी उन्हें सम्मानित किया. हाल ही में वैभव ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वैभव को शानदार प्रदर्शन के लिए 50 लाख रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया. इससे पहले बीसीसीआई ने पूरी भारतीय अंडर-19 टीम के लिए 7.50 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी.

Add Zee News as a Preferred Source


‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने वैभव

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया. इस निर्णायक मैच में सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने महज 80 गेंदों पर 175 रनों की शानदार पारी खेलकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. उनकी इस पारी में 15 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उन्होंने केवल 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो अंडर-19 विश्व कप के इतिहास के सबसे तेज शतकों में से एक है. वैभव को फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरे टूर्नामेंट में शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 439 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.

ये भी पढे़ं.. शर्मनाक हार… ऊपर से नेट रन रेट खराब, अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?

कितनी है वैभव की नेटवर्थ?

वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ अब 5 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. पिछले साल आईपीएल ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद, वह लगातार रणजी ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट्स में बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स द्वारा दोबारा 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाने के बाद, वह आगामी आईपीएल सीजन में भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे.



Source link