Last Updated:
MP Weather News: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. नेपानगर, सोहागपुर और नर्मदापुरम में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई, लेकिन अब पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आंधी या तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर अभी मध्य प्रदेश पर नहीं दिख रहा है, इसलिए आज का दिन साफ और स्थिर मौसम के साथ गुजरने वाला है.
एमपी में आज का मौसम: मध्य प्रदेश के मौसम में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्का बदलाव देखने को मिला. इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी संभागों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. बारिश की बात करें तो नेपानगर, सोहागपुर और नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं मंडला में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी आंधी या बारिश के आसार नहीं हैं. यानी लोगों को फिलहाल साफ आसमान और सामान्य मौसम देखने को मिलेगा. न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी और नर्मदापुरम में 10.2°C दर्ज किया गया. इसके अलावा:
राजगढ़ – 11.0°C
शहडोल – 11.2°C
कटनी – 11.4°C
मंदसौर – 11.5°C
बड़े शहरों का तापमान
भोपाल – 14.6°C
इंदौर – 13.7°C
जबलपुर -15.4°C
ग्वालियर -15.0°C
उज्जैन – 16.0°C
आगे क्या संकेत दे रहे हैं मौसम सिस्टम?
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. साथ ही उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट धारा उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर सक्रिय है, लेकिन इसका असर अभी मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है. फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर और सामान्य रहने की संभावना है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें