MP NEWS TODAY: आज 6.5 घंटे बजट पर होगी चर्चा; सिंधिया छतरी में चोरी; भिंड के अंजनी स्टोन क्रेशर पर दर्दनाक हादसा

MP NEWS TODAY: आज 6.5 घंटे बजट पर होगी चर्चा; सिंधिया छतरी में चोरी; भिंड के अंजनी स्टोन क्रेशर पर दर्दनाक हादसा


Last Updated:

MP News Today in HIndi: मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.

Zoom

मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.

MP Latest Hindi News: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

एमपी विधानसभा बजट सत्र: आज अनुपूरक अनुदान पर मतदान, 6.5 घंटे होगी बजट पर चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन आज सदन में तृतीय अनुपूरक अनुदान की मांगों पर मतदान होगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मप्र विनियोग विधेयक 2026 प्रस्तुत करेंगे. दोनों कार्यों के लिए एक घंटे का समय तय है. वर्ष 2026-27 के आम बजट पर साढ़े छह घंटे चर्चा और विभागवार मतदान होगा. गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत का मुद्दा गूंजेगा. कांग्रेस विधायक सेना पटेल व राजन मंडलोई ध्यानाकर्षण करेंगे, जबकि तेजबहादुर सिंह चौहान सहित अन्य विधायक ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मुद्दा उठाएंगे. कुल चार ध्यानाकर्षण और 73 याचिकाएं पेश होंगी.

सिंधिया छतरी में चोरी: विष्णु मंदिर से चांदी-पीतल के 18 सामान ले उड़े चोर
सिंधिया छतरी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अम्मा महाराज की छतरी परिसर में बने विष्णु मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर से चांदी और पीतल के कुल 18 सामान चोरी कर अज्ञात बदमाश फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि छतरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मौजूद होने के बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया. घटना ग्वालियर के कटोरा ताल रोड स्थित झांसी रोड थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

भिंड के अंजनी स्टोन क्रेशर पर दर्दनाक हादसा: मशीन के बकेट से दबकर मजदूर की मौत

भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में संचालित अंजनी स्टोन क्रेशर पर एक मजदूर की संदिग्ध और दर्दनाक मौत हो गई. हादसा पाली डिरमन स्थित पत्थर खदान में हुआ, जहां बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के काम कराया जा रहा था. बताया जा रहा है कि पत्थर तोड़ने वाली L&T ब्रेकर मशीन का बकेट अचानक गिर गया और उसकी चपेट में आने से मजदूर मौके पर ही दब गया. हादसे के वक्त मृतक बिना सेफ्टी उपकरणों के काम कर रहा था. अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही गोहद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. परिजनों में आक्रोश है, क्योंकि कुछ महीने पहले भी क्षेत्र के एक अन्य क्रेशर पर मजदूर की जान गई थी. मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link