Shikhar Dhawan: शादी के बाद क्रिकेट ग्राउंड पर वापसी, अब कहां चौके-छक्के लगाएंगे शिखर धवन?

Shikhar Dhawan: शादी के बाद क्रिकेट ग्राउंड पर वापसी, अब कहां चौके-छक्के लगाएंगे शिखर धवन?


Shikhar Dhawan: भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने हाल ही में दूसरी बार शादी की है. उन्होंने सोफी साइन के संग सात फेरे लिए हैं. शादी के बाद अब वह एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. धवन इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह आईपीएल में भी नहीं खेलते. भारत का यह पूर्व ओपनर अब सिर्फ लीग क्रिकेट में नजर आता है. धवन ने अलग-अलग देशों के लीग में अपनी अलग पहचान बना ली है.

धवन को बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन 2 के लिए ऑफिशियली एक मार्की साइनिंग के तौर पर चुना गया है. सीजन 1 में खास आकर्षण रहने के बाद धवन एक बार फिर टूर्नामेंट में धूम मचाएंगे. इस बार UP ब्रिज स्टार्स के लिए वह खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वह टीम में स्टार पावर और बहुत सारा इंटरनेशनल अनुभव लाएंगे. यह घोषणा धवन की शादी के बाद हुई है.

ये भी पढ़ें: ​टीम इंडिया सावधान! चेन्नई में ‘काल’ बन सकते हैं जिम्बाब्वे के ये 4 खिलाड़ी, एक तो अभी तक NOT OUT

Add Zee News as a Preferred Source


11 मार्च को होगी लीग की शुरुआत

धवन ने शनिवार (21 फरवरी) को अपने लंबे समय के पार्टनर के साथ एक सेरेमनी में शादी की. इसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए. पर्सनल लाइफ में एक नए चैप्टर में कदम रखने के साथ ही इस अनुभवी क्रिकेटर को एक नए लीग में खेलने का न्योता मिल गया. BCL सीजन 2 ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होगा. लीग के प्लेयर ऑक्शन 16 फरवरी को हुए थे. टूर्नामेंट 11 मार्च से शुरू होगा. इसका फाइनल मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें: समीकरण छोड़िए… सेमीफाइनल में पहुंचना है तो टीम इंडिया को करने होंगे ये 5 काम, नहीं तो हो जाएगा बंटाधार

धवन का गजब इंटरनेशनल रिकॉर्ड

UP ब्रिज स्टार्स मैनेजमेंट ने सीजन 2 के लिए धवन का टीम में स्वागत किया है और उनकी लीडरशिप क्वालिटी, अनुभव और मैच जिताने की काबिलियत इस सीजन में टीम के कैंपेन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी. धवन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 34 टेस्ट की 58 पारियों में 2315 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 40.6 का रहा. धवन ने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए. वनडे में इस धाकड़ बल्लेबाज ने 167 मैचों में 44.1 की औसत से 6793 रन बनाए. उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं. धवन ने 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.9 की औसत से 1759 रन बनाए.



Source link