T20 World Cup 2026: शर्मनाक हार के बाद बना ये अद्भुत संयोग, Team India को बना रहा चैंपियन, क्या इतिहास दोहरा पाएगी सूर्या ब्रिगेड?

T20 World Cup 2026: शर्मनाक हार के बाद बना ये अद्भुत संयोग, Team India को बना रहा चैंपियन, क्या इतिहास दोहरा पाएगी सूर्या ब्रिगेड?


T20 World Cup 2026: इन दिनों टी20 विश्व कप 2026 की धूम है. 22 फरवरी की रात सुपर 8 में पहला ही मैच खेलने उतरी टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. साउथ अफ्रीका ने उसे 76 रनों से रौंद दिया. इस हार ने भले ही टीम इंडिया और उसके फैंस का दिल तोड़ दिया हो, लेकिन इस बीच एक ऐसा ‘महा-संयोग’ बन गया है, जो मेन इन ब्लू को चैंपियन बना रहा है. आज से ठीक 15 साल पहले साल 2011 में जैसा हुआ था, कुछ वैसा ही इस बार हो सकता है. अब बिना देर किए वो संयोग जानते हैं और ये भी जानते हैं कि इस संयोग को पूरी तरह सच साबित करने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा.

आखिर क्या है ये संयोग

दरअसल, ये संयोग 15 साल पुराना है, जिसके तार वनडे विश्व कप 2011 से जुड़ते हैं. टीम इंडिया ने उस साल एमएस धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम की थी. उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को इकलौती हार साउथ अफ्रीका ने दी थी. भारत को उसने 3 विकेट से हराया था. इसके बाद टीम इंडिया ने कमाल का कमबैक करते हुए खिताब जीता था. 

अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत को सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने हराया है. इस एडिशन में टीम इंडिया की यह पहली हार है, क्योंकि इससे पहले वह ग्रुप स्टेज के चारों मैच जीतकर आई थी. ऐसे में फैंस 2011 के इतिहास को याद कर रहे हैं और मान रहे हैं कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली शर्मनाक हार 2021 की तरह बड़े कमबैक का संकेत हो सकती है. हालांकि इस संयोग में फर्क सिर्फ इतना है कि 2011 का वर्ल्ड कप 50 ओवरों वाला था, जबकि इस बार 20-20 ओवरों का वर्ल्ड कप खेला जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


2023 और 2016 में क्या हुआ था?

टीम इंडिया ने 2016 में अपने घर में टी20 विश्व कप खेला था. तब साउथ अफ्रीका से जंग नहीं हुई थी. फिर साल 2023 के वनडे विश्व कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया था और फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि खिताब नहीं जीत पाया. अब 2026 के टी20 विश्व कप में अफ्रीकी टीम ने बाजी मार ली. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जो कमाल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने किया था, क्या वही कमाल इस दफा सूर्या ब्रिगेड कर पाएगी?

अब ये जान लेते हैं कि सुपर 8 का पहला मैच हारकर टीम इंडिया कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है?

टीम इंडिया की सुपर 8 में शुरुआत बेकार रही. उसे साउथ अफ्रीका ने 76 रनों के बड़े अंतर से मात दी. टीम इंडिया 188 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 111 रनों पर सिमट गई. इस हार से उसने ना सिर्फ 2 अंक गंवाए, बल्कि नेट रन रेट में भी तगड़ा नुकसान उठाया. अब सेमीफाइनल में जाने के लिए उसे बचे हुए दोनों मैच जीतने हैं, जो वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होने हैं. ये दोनों टीमें तगड़े फॉर्म में हैं, इसलिए टीम इंडिया का सफर आसान नहीं होने वाला है. उसे जीत के लिए वो अवतार दिखाना होगा, जिसके लिए वह पहचानी जाती है.

टीम इंडिया को क्या करना होगा?

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाना है तो उसे सुपर 8 के अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. नेट रन रेट में सुधार करना होगा. साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी. मान लीजिए अगर साउथ अफ्रीका अपना एक मैच हार जाती है और टीम इंडिया बचे हुए दोनों मैच अपने नाम कर लेती है, तो समीकरण टीम इंडिया के पक्ष में आ सकता है. टीम इंडिया सुपर 8 में अगला मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे से खेलेगी, फिर 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. इस मैच के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: इस गलती के कारण हाथ से निकल गया मैच… टीम इंडिया की हार के बाद बरसे कप्तान सूर्या



Source link