आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में 11,127 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; बिहार सिविल जज की 173 वैकेंसी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास में 1508 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी:  रेलवे में 11,127 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; बिहार सिविल जज की 173 वैकेंसी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास में 1508 ओपनिंग्स


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की। बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग में 1508 पदों पर भर्ती की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…

1. रेलवे में 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट पायलट का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर जोन वाइज वैकेंसी की जानकारी दी है। जिस जोन के लिए जितने असिस्टेंट लोको पायलट चाहिए, इसके मुताबिक ही नई भर्ती शुरू की जाएगी।

जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

जोन का नाम मंजूर वैकेंसी
सेंट्रल रेलवे 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
ईस्टर्स रेलवे 608
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
नॉर्थन रेलवे 740
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
साउथ सेंट्रल रेलवे 674
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
साउथर्न रेलवे 250
साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
वेस्टर्न रेलवे 214
चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06
कुल पदों की संख्या 11,127

2. बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 25 मार्च तय की गई है।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
अनारक्षित 69
ईडब्ल्यूएस 17
ईबीसी 36
बीसी 21
एससी 28
एसटी 02
कुल 173

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री।
  • 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 22 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • महिला : अधिकतम 40 साल
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी : 5 साल की छूट

फीस :

सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य/एससी/एसटी/पीएच/महिला : 100 रुपए

सैलरी :

जारी नहीं

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

पेपर की संख्या विषय प्रश्नों की संख्या अंक
पेपर – 1 जनरल नॉलेज 100 100
पेपर – 1 लॉ 150 150

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अगर आपने OTR प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो पहले इसे पूरा करें।
  • होमपेज पर लॉग इन डैशबोर्ड कॉलम में New Registration (One Time Registration) के लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले अपनी ईमेल आईडी भरकर ओटीपी वेरिफाई करें। इसी तरह मोबाइल नंबर भी वेरिफाई करना होगा।
  • अपना पासवर्ड क्रिएट करने के बाद कैंडिडेट्स का नाम और अन्य डिटेल्स भरें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 1508 पदों पर भर्ती

असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम (PMAY-G) और फाइनेंस कमीशन ग्रांट के लिए निकाले गए हैं।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rural.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

इंजीनियर:

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा।

ग्राम रोजगार सहायक :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • DEC/UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्री ही वैलिड होगी।
  • कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।

ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर/कंप्यूटर असिस्टेंट :

  • कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • DEC/UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त डिस्टेंस एजुकेशन डिग्री भी मान्य होगी।
  • कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा।
  • मोबाइल एप्लिकेशन में एक्सपर्ट।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 24 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • वाइवा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

15,000-18,000 रुपए प्रति माह

एग्जाम पैटर्न :

  • हर प्रश्न के लिए अंक : 1
  • निगेटिव मार्किंग : हर प्रश्न के लिए एक चौथाई
विषय प्रश्नों की संख्या अंक अवधि
कंप्यूटर नॉलेज
असम का सामाजिक विज्ञान एवं इतिहास व संस्कृति
तर्क
कौशल
75 75 200

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता
  • एनसीसी सर्टिफिकेट
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.rural.assam.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. NTPC में 515 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 25 फरवरी

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में 515 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम बीई, बीटेक की डिग्री।
  • डिग्री कोर्स में सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स ने 65% अंक प्राप्त किए हों। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीसी कैंडिडेट्स के लिए 55% अंक तय किए गए हैं।
  • GATE 2025 परीक्षा रिलेटेड पेपर कोड में दी हो।
  • फाइनल ईयर के छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • अधिकतम : 27 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

सैलरी :

40,000-1,40,000 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • जरूरी डॉक्यमेंट्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करके फॉर्म भरें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

अपेक्स बैंक में 2076 पदों के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड; यूपी आंगनवाड़ी में 481 वैकेंसी,महानदी कोलफील्ड्स में 667 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एमपी एपेक्स बैंक में 2076 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ने की। यूपी आंगनवाड़ी में 481 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही महानदी कोलफील्ड्स में 667 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link