इंदौर-बैतूल हाईवे पर बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी: युवक की मौत, 5 मार्च को होनी थी शादी; लोगों ने साढ़े तीन घंटे तक लगाया जाम – Khategaon News

इंदौर-बैतूल हाईवे पर बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी:  युवक की मौत, 5 मार्च को होनी थी शादी; लोगों ने साढ़े तीन घंटे तक लगाया जाम – Khategaon News




कन्नौद में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम कालापाठा के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शाम करीब 5:15 बजे इंदौर की तरफ से आ रही यादव बस (MP-09-PA-2141) ने बिजवाड़ के रहने वाले बादल उर्फ कालू को टक्कर मार दी। कालू अपनी बाइक से धन तालाब घाट की ओर जा रहा था। चश्मदीदों ने बताया कि वह सड़क के किनारे ही चल रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कालू की बाइक के परखच्चे उड़ गए। 3 घंटे तक हाईवे पर रहा चक्का जाम हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शाम 6 बजे बिजवाड़ चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया। रात सवा नौ बजे तक चले इस चक्का जाम की वजह से हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों मुसाफिर फंसे रहे। लोगों का आरोप है कि इस रूट पर बसें बहुत तेज चलाई जाती हैं और प्रशासन इन पर कोई लगाम नहीं लगा रहा है। 5 मार्च को होनी थी शादी मृतक कालू पंचर की दुकान पर मजदूरी करता था और अपने परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। दुखद बात यह है कि आगामी 5 मार्च को उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन खुशियों के बीच इस हादसे ने परिवार में मातम फैला दिया। रात 9 बजे अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के भरोसे के बाद जाम खोला गया।



Source link