केंद्रीय कैबिनेट की MP को बड़ी सौगात, गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन होगी डबल ट्रैक, CM ने जताया आभार

केंद्रीय कैबिनेट की MP को बड़ी सौगात, गोंदिया-जबलपुर रेलवे लाइन होगी डबल ट्रैक, CM ने जताया आभार


Last Updated:

गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण से बालाघाट, मंडला और सिवनी के बीच मजबूत कनेक्टिविटि होगी. इससे पर्यटन और व्यापार भी बढ़ेगा. सिंगल लाइन होने की वजह से देरी होती थी. अब यात्रियों को जल्दी पहुंचने में आसानी होगी. इसके अलावा रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे.

Zoom

केंद्रीय कैबिनेट ने गोंदिया से जबलपुर तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है. इससे अब ज्यादा ट्रेनें चलेंगी और आदिवासियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी. इसके अलावा परियोजना से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी. वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले को भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है.

परियोजना के पांच साल में पूरा होने की उम्मीद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रामायण सर्किट के साथ ही उत्तर से दक्षिण तक एक महत्वपूर्ण कॉरिडोर बताया है. इससे नॉर्थ से साउथ जाना आसान होगा. यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और ट्रेन लेट होने के चांस भी कम हो जाएंगे. तीन रेल प्रॉजेक्ट से 38 नई गाड़ियां चलेंगी. रेलवे में जबलपुर से गोंदिया रेल यात्रा का रास्ता बदला है. कुल 231 किलोमीटर की सीधी लाइन होगी. दोहरीकरण परियोजना को 5236 करोड़ रुपए की लागत से पांच साल में पूरा किया जाएगा.

नर्मदा नदी पर होगा पुल का निर्माण
अभी गोंदिया से जबलपुर अधिकांश हिस्से में यह लाइन सिंगल ट्रैक में है, जिसे डबल ट्रैक में बनाया जाएगा. इस परियोजना के तहत नर्मदा नदी पर एक बड़ा रेल पुल बनाया जाएगा. इसके अलावा 450 करोड़ रुपए वन्यजीव सुरक्षा के लिए अंडरपास और फेंसिंग का भी निर्माण किया जाएगा.

CM मोहन यादव ने कही ये बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी महाकौशल सहित प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है. इससे नक्सल समस्या से मुक्त बालाघाट जिले के साथ ही जबलपुर, मंडला और सिवनी में कनेक्टिविटी मजबूत होगी. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया.



Source link