ग्वालियर कोर्ट में सिंगर अदनान सामी ने पेश किया जवाब: कहा- आयोजकों ने बार-बार बदली तारीखें; 17.62 लाख लेकर शो नहीं करने का आरोप – Gwalior News

ग्वालियर कोर्ट में सिंगर अदनान सामी ने पेश किया जवाब:  कहा- आयोजकों ने बार-बार बदली तारीखें; 17.62 लाख लेकर शो नहीं करने का आरोप – Gwalior News




ग्वालियर में नवंबर 2022 में बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का लाइव शो ‘मधोश अदनामी शामी’ होना था, लेकिन वह कैंसिल हो गया था। पूरे शो की डील 33 लाख रुपए में हुई थी। इस मामले में आयोजक की ओर से कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जिसमें कहा था कि बॉलीवुड सिंगर ने 17.62 लाख रुपए एडवांस लेने के बाद भी शो नहीं किया। मामले में सोमवार 23 फरवरी को सिंगरर अदनान सामी का जवाब आया है। जिसमें कहा है कि आयोजकों की ओर से बार-बार तारीख बदलीं, फिर भी तैयारी नहीं की। इसी के चलते कुछ घंटे पहले शो कैंसिल कर दिया गया। यह आयोजकों का फॉल्ट था, जबकि कलाकार पर पूरा दोष डालकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। कोर्ट में पेश किए रिकॉर्ड और दस्तावेज जिला कोर्ट में पेश किए गए रिकॉर्ड व दस्तावेजों के आधार पर पता लगा है कि ग्वालियर में 27 सितंबर 2022 को बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का एक लाइव शो होस्ट किया था। सिंगर की फीस 40 लाख रुपए बताई गई थी। बातचीत के बाद 33 लाख रुपए में बात फाइनल हुई थी। लाइव शो के आयोजकों ने बतौर एडवांस 17.62 लाख रुपए सिंगर के मैनेजर को दिए थे। आयोजकों के निवेदन पर लाइव शो की डेट 27 सितंबर 2022 के स्थान पर 13 नवंबर 2022 का रखी गई थी, जबकि भुगतान और लॉजिस्टिक्स समय पर पूरा करना पहले से निर्धारित था। कोर्ट में बताया गया है कि सिंगर अदनाम सामी की टीम ने यात्रा टिकट, होटल कन्फर्मेशन, स्टेज और वेन्यू लेआउट, लोकन ट्रांसपोर्टेशन, प्रोडक्शन टीम और एयरपोर्ट वीआईपी सर्विस जैसे विवरण मांगे, लेकिन आयोजक ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। चीफ गेस्ट को कोविड, शो कैंसिल किया जवाब में यह भी कहा है कि लाइव शो के एक दिन पहले 12 नवंबर 2022 को आयोजकों ने चीफ गेस्ट के कोविड संक्रमित होने का हवाला देकर शो न करने की सूचना दी गई। जबकि टिकट बिक्री जारी थी। कलाकार ने कार्यक्रम से इनकार नहीं किया, बल्कि आयोजक के आग्रह पर तारीख बदली। अब आरोप है कि पूरी कहानी झूठी है। आयोजक अपने फॉल्ट को छिपाने के लिए सिंगर को ब्लैकमेल कर रहे हैं। शर्तें स्पष्ट थीं कि भुगतान नॉन-रिफंडेबल था और कैंसिलेशन का अधिकार आयोजक के पास नहीं था। साथ ही अदनान सामी ने वकीलों की नियुक्ति संबंधी सहमति पत्र भी प्रस्तुत किया है, जिसमें उन्होंने अपने अधिवक्ताओं को अधिकृत किया है। एडवांस लेने के बाद शो नहीं किया आयोजक की ओर से लावन्या सक्सेना ने जिला कोर्ट में अदनान सामी के खिलाफ परिवाद दायर किया है। परिवादी के वकील अवधेश तोमर ने बताया कि सिंगर अदनान सामी ने लाइव शो करने के लिए 17.62 लाख रुपए एडवांस लिए थे। फिर भी शो नहीं किया। जब एडवांस वापस देने के लिए सूचना दी गई, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया। इसी के चलते पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। ऐसे में कोर्ट में परिवाद दायर किया है।



Source link