चाइनीस गोभी से 5 लाख मुनाफा! सागर किसान से समझें 90 दिन का छप्परफाड़ फॉर्मूला

चाइनीस गोभी से 5 लाख मुनाफा! सागर किसान से समझें 90 दिन का छप्परफाड़ फॉर्मूला


होमताजा खबरकृषि

चाइनीस गोभी से 5 लाख मुनाफा! सागर किसान से समझें 90 दिन का छप्परफाड़ फॉर्मूला

Last Updated:

Chinese cabbage farming : चायनीस गोभी के एक बल्ब की कीमत औसत वजन 2 से 3 किलो का होता है और इसकी कीमत लगभग 30 रुपए किलो मिलती है. इस तरह से एक बल्ब की कीमत खर्च काट 50- 60 रुपए पड़ जाती है. चाइनीस गोभी में करीब 80 से 90 हजार की लागत का निवेश करके हम 5 से 6 लाख की फसल निकाल सकते हैं और इसका मुनाफा 4 से 5 लाख तक हो जाता है. 

सागर : चाइनीस मोबाइल, चाइनीस झालर, चाइनीस फूड जैसी चीजों को अपने खूब देखा सुना होगा. लेकिन आज हम चीन की एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती कर किसान भाई मालामाल हो सकते हैं. तो आज हम चाइनीस गोभी की खेती के बारे में जानेंगे जिसका स्वाद सरसों और पत्ता गोभी का मिक्सअप होता है. इसका फल भी वैसा ही होता लेकिन इसके पत्ते पूरी तरह से खुले हुए रहते हैं और एक बड़ी जगह को कवर करते हैं. यह अपनी स्वाद की वजह से व्यंजनो को खास बनाता है. और यही जादू अब किसानों के लिए भी नए विकल्प बन रहे हैं. इस गोभी की डिमांड साल भर होती है इसलिए मौसम और जगह के अनुसार इस कभी भी खेती की जा सकती है.

कोकोपीट में नर्सरी तैयार करनी होगी
सागर खिमलासा के अभिषेक जैन पिछले 5 सालों से एग्जॉटिक वेजिटेबल्स की खेती कर रहे हैं. वह बताते हैं कि सबसे पहले अगर कोई किसान चाइनीस गोभी की खेती करना चाहता है तो इसके लिए उसे कोकोपीट में नर्सरी तैयार करनी होगी. और एक महीने के जब पौधे हो जाते हैं तो इनको खेत में ट्रांसप्लांट करते हैं फिर ड्रिप के माध्यम से पानी और समय-समय पर उर्वरक देते हैं. यह 90 दिन में तैयार हो जाते हैं. बायोपेस्टिसाइड का उपयोग करने से यह मानव शरीर के लिए भी नुकसानदायक नहीं होता है.

लेकिन खेती करने के लिए सबसे जरूरी इसका बीज होता है जो विदेश से मंगवाया जाता है और ट्रांसपोर्टर के माध्यम से ही आता है चाइनीस गोभी का बीज चायना से ही आता है. दिल्ली के ट्रांसपोर्टों से संपर्क करने पर भी हमें आवश्यकता के अनुसार बीज मंगवा देते हैं जो बेहद ही उन्नत किस्म का होता है 10 ग्राम बीज 300 सौ रुपए का आता है एक एकड़ में 150 ग्राम बीज लगता है.

चाइनीस गोभी को दो तरह से लगाया जा सकता
गर्मी के मौसम में चाइनीस गोभी को दो तरह से लगाया जा सकता है अगर आप नेट हाउस में लगाते हैं तो कोई परेशानी नहीं आएगी. आराम से अच्छे से पौधे तैयार हो जाएंगे लेकिन जो किसान खुले में चाइना गोभी की खेती करते हैं वह इस बात का ध्यान रखें की फसल के अधिकांश हिस्से में छाया मौजूद रहे. और बेड पर धूप से बचने के लिए कवर भी हो. बेड बनाकर ड्रिप मल्चिंग पर इसकी खेती की जाती हैं.

अभिषेक बताते हैं कि पत्ता गोभी की अलग-अलग वैरायटी होती हैं और उनका उपयोग भी अलग-अलग चीजों में किया जाता है चाइनीस गोभी का उपयोग पाव भाजी, चाउमिन, पास्ता पेटिस जैसी चीनी आइटम में इसका उपयोग होता है जिसकी वजह से चीनी गोभी कहलाता है.

निवेश करके हम 5 से 6 लाख की फसल
पत्ता गोभी के एक बल्ब की कीमत औसत वजन 2 से 3 किलो का होता है और इसकी कीमत लगभग 30 रुपए किलो मिलती है इस तरह से एक बल्ब की कीमत खर्च काट 50- 60 रुपए पड़ जाती है. इस तरह से चाइनीस गोभी में करीब 80 से 90 हजार की लागत का निवेश करके हम 5 से 6 लाख की फसल निकाल सकते हैं. और इसका मुनाफा 4 से 5 लाख तक हो जाता है तो सामान्य गोभी से चार गुना अधिक होता है. एक साल में दो से तीन बार इसकी खेती की जा सकती हैं हर समय एक जैसी डिमांड हो हैं. साल भर में 10 से 15 लाख तक की कमाई हो सकती हैं.

लेकिन लोकल में इस गोभी का मार्केट नहीं है दिल्ली के आजादपुर में बहुत बड़ी मंडी है कितना भी माल भेज दो पूरा अच्छे भाव से खरीद लिया जाता है ट्रांसपोर्ट का सागर से दिल्ली तक माल भेजने में 15- 17 रुपए का खर्च आता है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें



Source link