झाबुआ के रानापुर में 5.5 करोड़ की चोरी: 10 दिन बाद व्यापारी के दो रिश्तेदार रिमांड पर; शादी में गया था परिवार – Jhabua News

झाबुआ के रानापुर में 5.5 करोड़ की चोरी:  10 दिन बाद व्यापारी के दो रिश्तेदार रिमांड पर; शादी में गया था परिवार – Jhabua News




झाबुआ जिले के रानापुर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। एम.जी. रोड स्थित एक व्यापारी के सूने मकान से चोरों ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने वारदात के 10 दिन बाद FIR दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फरियादी के करीबी रिश्तेदार और पड़ोसी बताए जा रहे हैं। शादी में गया था परिवार, पीछे से हो गई वारदात यह घटना 11 फरवरी की है। व्यापारी माणकलाल राठौड़ का परिवार अपने पौते की शादी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। जब उनका छोटा बेटा घर लौटा, तो ताले टूटे हुए मिले। घर की दूसरी मंजिल पर रखी अलमारियों से 170 किलो चांदी, 1 किलो 200 ग्राम सोने के जेवर और 7.50 लाख रुपए नकद गायब थे। 10 दिन बाद दर्ज हुई FIR, समझौते की भी चली चर्चा 15 फरवरी को लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने 21 फरवरी को एफआईआर दर्ज की। चर्चा है कि इतनी बड़ी राशि और आपसी रिश्तेदारी का मामला होने के कारण समाज स्तर पर समझौते के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। पुलिस ने जांच के बाद विजय पिता कैलाश चंद्र राठौड़ और भाविक पिता शांतिलाल राठौड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वर्तमान में पुलिस रिमांड पर हैं। घर में 170 किलो चांदी की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि यह चांदी गिरवी रखने के कारोबार से जुड़ी हो सकती है। एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया- आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा और इस मामले में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।



Source link