दमोह यातायात पुलिस ने क्षमता से अधिक माल ढोने वाले भारी वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो ओवरलोड वाहनों पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कुल 1 लाख 12 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। क्षमता से 36 टन अधिक भरा था माल यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने सोमवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान दो वल्कर (भारी मालवाहक वाहन) रोके थे। जांच में पाया गया कि बल्कर (RJ19GJ0819) अपनी क्षमता से 16 टन और बल्कर (RJ19GJ0818) निर्धारित क्षमता से 20 टन अधिक माल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और मामला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना मंगलवार को इन मामलों की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने पहले वाहन पर 52,000 रुपए और दूसरे वाहन पर 60,000 रुपए का जुर्माना लगाया। पुलिस ने दोनों वाहनों के मालिकों से कुल 1 लाख 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
Source link