- Hindi News
- Career
- Manipur Violence Film Best Award | PRAHAR Policy Launch | Feb 24 Current Affairs
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. असम- अरुणाचल के बीच पहला बॉर्डर पिलर बना
22 फरवरी को असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच पहला इंटर स्टेट यानी अंतर-राज्य बॉर्डर पिलर सिजोसा में स्थापित किया गया।
- असम और अरुणाचल के बीच लंबे समय से बॉर्डर को लेकर असहमति जारी थी।
- अंतर-राज्य बॉर्डर पिलर का फैसला लंबे समय से चले आ रहे बॉर्डर झगड़े को हल करने के लिए लिया गया है।
- 1951 नोटिफिकेशन के अनुसार, आदिवासी क्षेत्रों को असम से तत्कालीन नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) (बाद में अरुणाचल प्रदेश) में ट्रांसफर कर दिया गया था।
- असम ने दावा किया था कि इन सेक्टर्स में कुछ पर उसका अधिकार है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश का कहना था कि संवैधानिक और प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार सीमा सही है।
- 1987 में अरुणाचल प्रदेश पूर्ण राज्य बना, लेकिन सीमा विवाद जारी रहा।
- 1989 में, एक त्रिपक्षीय समिति (जिसमें केंद्र और दोनों राज्य शामिल थे) ने कुछ विवादित क्षेत्रों को अरुणाचल में ट्रांसफर करने की सिफारिश की, मगर असम ने इस पर आपत्ति जताई थी।
- जुलाई 2022 में बॉर्डर विवाद को सुलझाने के लिए नामसाई घोषणा पर साइन किए गए।
- असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू के बीच अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में अंतर-राज्यीय सीमा विवाद सुलझाने के लिए समझौता किया गया था।
- दोनों राज्यों के बीच 804.1 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर 123 विवादित गांव हैं। इस समझौते के बाद विवादित गांवों की संख्या 123 से घटकर 86 रह गई है।
- बॉर्डर सहमति के बाद, अधिकारी इंटर स्टेट बॉर्डर को स्पष्ट करने के लिए बॉर्डर पर खंभे लगाना जारी रखेंगे, जिससे तनाव कम होगा।

असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच पहला बॉर्डर पिलर 22 फरवरी को सेजोसा में लगाया गया।
निधन (DEATH)
2. TMC नेता मुकुल रॉय का निधन
23 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय का निधन हो गया। वे 71 साल के थे।
- मुकुल, तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे और पश्चिम बंगाल की राजनीति के चाणक्य कहे जाते थे।
- मुकुल 2009-2012 तक यूपीए सरकार में केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री रहे।
- 2012 में मुकुल रेल मंत्री भी रहे। नवंबर 2017 में मुकुल भाजपा में शामिल हुए थे।
- भाजपा के टिकट पर 2021 में मुकुल ने कृष्णानगर उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए थे।
- जून 2021 में, विधानसभा चुनाव के बाद, मुकुल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए।
- 13 नवंबर 2025 को कोलकाता हाईकोर्ट ने दलबदल कानून के तहत उन्हें विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित किया था।

13 नवंबर 2025 को कोलकाता हाईकोर्ट ने दलबदल कानून के तहत मुकुल को विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित किया गया था।
अवार्ड (AWARD)
3. भारतीय फिल्म ‘बूंग’ को बाफ्टा अवॉर्ड मिला
भारतीय मूल की फिल्म मणिपुरी भाषा की फिल्म बूंग ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। बूंग को ये अवॉर्ड बेस्ट चिल्ड्रन और फैमली कैटेगरी में मिला।
- बूंग को लक्ष्मीप्रिया देवी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर के साथ फरहान अख्तर ने बनाई है।
- अवॉर्ड की घोषणा 79वीं बाफ्टा अवॉर्ड सेरेमनी में हुई। ये सेरेमनी लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित की गई थी।
- ये फिल्म एक स्कूली छात्र बूंग के बारे में है, जो अपने परिवार को फिर से एकजुट करने के लिए मणिपुर में नस्लीय तनाव और सीमा चुनौतियों का सामना करता है।
- फिल्म ने जूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी इंटरनेशनल फिल्मों के बीच अवॉर्ड जीता। बूंग बाफ्टा में नॉमिनेट होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म थी।

फिल्म एक स्कूली छात्र बूंग के बारे में है।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. कार्लोस अल्कारेज ने कतर ओपन जीता
21 फरवरी को स्पेन के 22 वर्षीय वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्कारेज ने कतर ओपन जीता।
- कार्लोस ने फाइनल में फ्रांस के आर्थर फिल्स को हराकर ये खिताब जीता है।
- अल्कारेज के करियर का ये सबसे छोटा मैच, महज 50 मिनट का मैच था।
- 50 मिनट की जीत ने ATP (द एसोसिएट ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स ) सर्किट पर पिछले साल के सबसे छोटे फाइनल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
- अल्कारेज 7 बार ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रहे हैं। इस साल अल्कारेज ने लगातार 12 मैच जीते हैं।
- 1 फरवरी को कार्लोस अलकरेज ने नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पुरुष सिंगल खिताब जीता था।

ये अल्कारेज के करियर का 26वां खिताब है।
5. देश की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘PRAHAR’ लॉन्च
23 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की पहली आतंकवाद विरोधी और सायबर सिक्योरिटी पॉलिसी ‘PRAHAR’ लॉन्च की।
- PRAHAR पॉलिसी आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद को रोकने और जवाब देने के लिए रणनीतिक रूपरेखा तैयार करने का काम करेगी।
- गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी डॉक्युमेंट के मुताबिक, साइबर अटैक को रोकना और सोशल मीडिया पर टेरर एक्टिविटीज को रोकना इस पॉलिसी में शामिल होगा।
- कट्टरपंथ और हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए बेहतर कदम उठाना इस पॉलिसी का हिस्सा होगा।
- पॉलिसी में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के तहत काम करने वाली जॉइंट टास्क फोर्स ऑन इंटेलिजेंस (JTFI) का जिक्र किया गया है।

JTFI देश में रियल-टाइम खुफिया जानकारी साझा करने और संयुक्त कार्रवाई के लिए काम करती है।
आज का इतिहास
24 फरवरी :
- 1582 में पोप ग्रेगरी XII ने मौजूदा ग्रिगोरियन कैलेंडर अनाउंस किया।
- 2010 में वन डे इंटरनेशनल के इतिहास में सचिन तेंदुलकर ने पहली डबल सेंचुरी लगाई।
——————-
ये खबरें भी पढ़ें…
GTA-6 लॉन्च से 9 महीने पहले Xbox का CEO बदला: उपराष्ट्रपति ने अटल बिहारी पर किताब का विमोचन किया; 23 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…
