पाकिस्तान- इंग्लैंड का मैच बारिश से धुला तो किसे होगा फायदा

पाकिस्तान- इंग्लैंड का मैच बारिश से धुला तो किसे होगा फायदा


Last Updated:

PAK vs ENG T20 World cup super 8 : पाकिस्तान का आईसीसी टी20 वर्ल्ड का पहला सुपर 8 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब इंग्लैंड के खिलाफ भी मुकाबला पल्लेकेले में ही खेला जाना है. सबको इस बात का डर है अगर ये मैच भी धुल गया तो इसका फायदा किसको मिलेगा

Zoom

पाकिस्तान- इंग्लैंड का मैच बारिश से धुला तो किसे होगा फायदा

नई दिल्ली. पाकिस्तान मंगलवार, 24 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपने दूसरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मुकाबले में मैदान पर वापसी के लिए बेताब होगा. इसी मैदान पर उनका पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. सुपर 8 में हर टीम को सिर्फ तीन-तीन मैच खेलने हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने से पाकिस्तान को पहले ही बड़ा झटका लग चुका है, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार का मुकाबला और भी अहम हो गया है. रद्द हुए मैच से मिला एक अंक तब और भी कम मायने रखता है जब क्वालिफिकेशन दांव पर हो.

अच्छी खबर यह है कि इस बार मौसम का पूर्वानुमान काफी बेहतर है. एक्युवेदर के मुताबिक बारिश की संभावना सिर्फ 2 फीसदी है, जिससे क्रिकेट फैंस को बिना किसी रुकावट के मैच देखने की उम्मीद है. तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो शाम को 25 डिग्री तक गिर सकता है, यानी खेलने के लिए आदर्श हालात होंगे.

सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान को श्रीलंकाई परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिल सकता है. अब तक उन्होंने अपने सभी मैच इसी द्वीप पर खेले हैं, जिससे वे यहां की पिचों और माहौल के अभ्यस्त हो चुके हैं. उनकी मजबूत स्पिन गेंदबाजी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है और इंग्लैंड के खिलाफ भी यह निर्णायक साबित हो सकती है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम उपमहाद्वीप की स्पिन गेंदबाजी के सामने अक्सर जूझती रही है.

मैच बारिश में धुला तो किसे होगा फायदा

अगर एक और मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो भी पाकिस्तान के लिए मुश्किलें कम नहीं होंगी. उसके दो अंक ही रहेंगे और उसे अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. इसके अलावा बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. मैच रद्द होने का सीधा फायदा श्रीलंका और न्यूजीलैंड को मिलेगा. दोनों में कोई एक 5-5 अंक तक पहुंच सकता है. अगर कई टीमों के चार-चार अंक होते हैं तो क्वालिफिकेशन का फैसला नेट रन रेट से हो सकता है. साफ है कि पाकिस्तान को इंग्लैंड को हराकर अपनी किस्मत खुद के हाथ में लेनी होगी, वरना उसे दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

पाक बनाम इंग्लैंड: सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता

सुपर 8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच रद्द होने से पाकिस्तान अपनी किस्मत खुद तय करने की स्थिति में नहीं है. तीन मैचों के इस दौर में हर अंक की कीमत है और गलती की कोई जगह नहीं है. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत से पाकिस्तान की राह काफी आसान हो जाएगी. पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे और फिर आखिरी मैच में श्रीलंका को हराकर पांच अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकता है, चाहे बाकी मैचों में कुछ भी हो. इससे क्वालिफिकेशन पूरी तरह पाकिस्तान के हाथ में आ जाएगा.

अगर पाकिस्तान हारता है तो उसके सिर्फ एक अंक रह जाएंगे और उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हराए, तभी पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. ऐसे में नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभा सकता है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link