पेट में उठा ऐसा दर्द, ट्रक के आगे जानबूझकर कूदा शख्स, सामने देखता रहा गया बेटा

पेट में उठा ऐसा दर्द, ट्रक के आगे जानबूझकर कूदा शख्स, सामने देखता रहा गया बेटा


Last Updated:

अशोकनगर के बायपास रोड स्थित राजमाता चौराहे के पास दोपहर एक व्यक्ति ने ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम 45 वर्षीय कन्हैया राम पुत्र हरी सिंह कुशवाह निवासी खिरिया देवत है. कन्हैया राम पिछले चार महीनों से पेट के दर्द से परेशान चल रहे थे. बीमारी की वजह से वह मानसिक रूप से भी परेशान हो चुके थे.

Zoom

Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. जहां पेट में दर्द से एक व्यक्ति इतना परेशान हो गया कि उसने सीधे मौत को गले लगाना बेहतर समझा. अशोकनगर के 45 साल के कन्हैया राम के पेट दर्द का इलाज चल रहा था, लेकिन उन्होंने अशोकनगर के बायपास रोड स्थित राजमाता चौराहे पर ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना दोपहर करीब साढे़ तीन बजे हुई.

चार महीने से पेट की समस्या से जूझ रहे थे कन्हैया राम
कन्हैया राम पिछले चार महीने से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे थे. उनके बेटे ने बताया कि वे कयाल अस्पताल में इलाज करा रहे थे और घटना के दिन भी वे इलाज के लिए ही अस्पताल आए थे. अस्पताल में डॉक्टर ने सोनोग्राफी कराने की सलाह दी थी. सोनोग्राफी के लिए जाते समय कन्हैया राम ने अचानक इलाज न कराने और घर जाने की जिद पकड़ ली. इसके बाद उनका बेटा और एक रिश्तेदार उन्हें बाइक पर बिठाकर घर ले जा रहे थे.

मौके पर ही हुई कन्हैया राम की मौत
राजमाता चौराहे के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक को देखकर बेटे ने बाइक रोक दी, जिससे ट्रक निकल जाने के बाद वे सड़क पार कर सकें. इसी दौरान कन्हैया राम अचानक बाइक से उतरे और जब कोई कुछ समझ पाता, तब तक वह तेजी से ट्रक के आगे लेट गए. ट्रक का पहिया उनके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बीमारी के कारण मानसिक रूप से ठीक नहीं थे मृतक
मृतक के बेटे ने यह भी बताया कि उनके पिता कुछ समय से बीमारी के कारण मानसिक रूप से ठीक नहीं थे. वे अक्सर यह कहते थे कि किसी ने उन पर ‘करतब’ (जादू-टोना) करवाया है और वे इसी बात को लेकर काफी परेशान रहते थे.



Source link