बोर्ड परीक्षा के बीच DJ बना दुश्मन! रात 4 बजे तक होता शोर, छात्र-पैरेंट्स दोनों परेशान

बोर्ड परीक्षा के बीच DJ बना दुश्मन! रात 4 बजे तक होता शोर, छात्र-पैरेंट्स दोनों परेशान


Last Updated:

बोर्ड परीक्षाओं के इस महत्वपूर्ण समय में जरूरत है कि प्रशासन सख्ती दिखाए और नियमों का पालन सुनिश्चित कराए, ताकि बच्चों की मेहनत शोर की भेंट न चढ़े. भोपाल में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शादी समारोहों में देर रात तक बज रहे तेज DJ से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. रात 3 से 4 बजे तक गूंजते शोर से परीक्षार्थियों, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी हो रही है.

Zoom

रात भर बजता DJ बच्चों को कर रहा परेशान.

शिवकांत आचार्य/भोपाल. एक तरफ बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, तो दूसरी ओर शादी समारोहों में तेज आवाज में बज रहे डीजे बच्चों की पढ़ाई में खलल डाल रहे हैं. देर रात तक गूंजते शोर से न सिर्फ परीक्षार्थी बल्कि छोटे बच्चे,बुजुर्ग और बीमार लोग भी परेशान हैं. अब नाराज़ अभिभावक थाना पहुंचे और मैरिज गार्डन और डीजे संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है.

अभिभावक भैरों सिंह ठाकुर ने कहा कि इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं का दौर जारी है. छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर अपनी तैयारी में जुटे हैं, लेकिन राजधानी के मैरिज गार्डनों में देर रात तक तेज आवाज में बजते डीजे उनकी पढ़ाई में बाधा बन रहे हैं. अभिभावकों का कहना है कि एक तरफ तो बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं दूसरी तरफ शादियों में तेज आवाज में डीजे का शोर रात में 3 बजे तक हो रहा है. बच्चे परेशान हो रहे हैं.

अभिभावक कुबेर सिंह राजपूत ने बताया कि प्रशासन की ओर से जो नियम बने हैं, उनका पालन करना चाहिए और अधिकारियों को भी इस और ध्यान देना चाहिए. रात में 4:00 बजे तक डीजे इतनी तेज आवाज में बज रहे हैं कि दो-दो से तीन-तीन किलोमीटर तक आवाज उनकी सुनाई देती है. बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं. साथ ही छोटे बच्चों को भी परेशानी हो रही है. प्रशासन को इस नियम का पालन करवाना चाहिए, जो नियम के विरुद्ध चलें उन पर कार्रवाई करनी चाहिए. अभिभावकों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मैरिज गार्डन संचालकों व डीजे संचालकों पर कार्रवाई की मांग की

क्या बोले कलेक्टर?
भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं. पुलिस के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बात की जा रही है और जो भी नियम पालन नहीं करते हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link