Last Updated:
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में लागातर दो मैचों में जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. इंग्लैंड ने अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराया. इस तरह अब पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया
नई दिल्ली: हैरी ब्रूक की बेहतरीन शतकीय पारी से इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर- में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 164 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड ने ब्रूक के 100 रनों की पारी की मदद से 5 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. वहीं पाकिस्तानी टीम का अब सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ बारिश के कारण धुल गया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें