भारतीय जनता पार्टी के निवाड़ी जिले के जिला प्रभारी डॉ. दीपक सिंह भदोरिया ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से परिचय बैठक की। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक आयोजित की, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बैठक केवल प्रारंभिक परिचय के लिए है। आगामी दिनों में पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में डॉ. दीपक भदोरिया को निवाड़ी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दौरे के दौरान डॉ. भदोरिया ने श्री राम राजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने ओरछा, पृथ्वीपुर और निवाड़ी जिला मुख्यालय पर मंडल अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ओरछा और पृथ्वीपुर में परिचय बैठक के बाद वे भाजपा जिला कार्यालय निवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नापित, महामंत्री मंगेश्वर रामपुरिया, उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा व रोहन राय, कुन्नू खरे, संदेश नायक, उत्कर्ष वर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
Source link