मऊगंज में गोवंश हत्या, आरोपी गिरफ्तार: घर से 10 किलो मांस और धारदार हथियार मिला; केस दर्ज – Mauganj News

मऊगंज में गोवंश हत्या, आरोपी गिरफ्तार:  घर से 10 किलो मांस और धारदार हथियार मिला; केस दर्ज – Mauganj News




मऊगंज के वार्ड नंबर 12 स्थित तेलियान टोला घुरेहटा में गोवंश की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने खबर मिलते ही मौके पर दबिश दी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से करीब 10 किलो मांस, गोवंश का एक पैर और मांस काटने वाला धारदार गड़ासा बरामद हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ शरीफ खान अपने घर में गोवंश की हत्या कर रहा है। मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए पकड़े गए मांस की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सा विभाग को जानकारी दे दी गई है। मांस के नमूने लैब में परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार 24 फरवरी को शाम 4 बजे केस दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस काम में और कौन-कौन शामिल है।



Source link