महानदी पर पुल तैयार, एप्रोच रोड पर अतिक्रमण: 7 साल से अधूरा मार्ग, उमरिया-कटनी आवागमन प्रभावित – Umaria News

महानदी पर पुल तैयार, एप्रोच रोड पर अतिक्रमण:  7 साल से अधूरा मार्ग, उमरिया-कटनी आवागमन प्रभावित – Umaria News




उमरिया और कटनी जिलों को जोड़ने वाली महानदी पर पुल का निर्माण वर्षों पहले पूरा हो चुका है। हालांकि, पुल से जुड़ने वाली लगभग आधा किलोमीटर की एप्रोच रोड आज तक नहीं बन पाई है। यह मार्ग अभी भी गिट्टी और गड्ढों से भरा है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण बाइक सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल होते हैं। ग्रामीण नारायण ने बताया कि सड़क न होने से उन्हें रोजाना आने-जाने में कठिनाई होती है। विभागीय जानकारी के अनुसार, एप्रोच रोड न बनने की मुख्य वजह मार्ग पर स्थानीय लोगों का अतिक्रमण है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनकी अपेक्षा है कि वर्षों से अधूरा पड़ा यह पुल संपर्क मार्ग पूर्ण हो, जिससे दोनों जिलों के बीच सुगम आवागमन संभव हो सके। अतिक्रमण हटते ही 20 दिन में तैयार होगी ब्रिज कॉरपोरेशन के अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि विभाग को सड़क निर्माण में कोई तकनीकी या प्रशासनिक बाधा नहीं है। अतिक्रमण के कारण ही कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर और राजस्व विभाग को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। अतिक्रमण हटते ही विभाग 15 से 20 दिनों के भीतर एप्रोच रोड का निर्माण पूरा कर देगा। सड़क का टेंडर भी जारी हो चुका है।



Source link