सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों पर हमला किया गया। हमले के दौरान युवाओं की भीड़ ने कुछ छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में चार छात्र घायल हुए हैं। घायल छात्रों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी हरि अय्यप्पन उम्र 21 साल निवासी गोगलम हाउस यूसी कॉलेज आलूवा केरला वर्तमान निवास विवेकानंद हॉस्टल यूनिवर्सिटी सागर ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को अपने दोस्त बिट्टू पिता अमरनाथ कुमार महतो, नारायण शुक्ला, सुखचंद यादव, अकित शाह के साथ प्रोफेसर चंदा बैन से मुलाकात कर सुरक्षा अधिकारी से मिलने के लिए जा रहे थे। हम लोग अभिमंच सभागार के सामने से निकल रहे थे। तभी रोड किनारे पेड़ के नीचे खड़े कुछ युवाओं ने अचानक से हमला कर दिया। उन्होंने गालीगलौज करते हुए प्लास्टिक के पाइप और डंडों से मारपीट की। मारपीट में हरि, नारायण, सुखचंद और अन्य को चोटे आई हैं। विवाद होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कपिल स्वामी, अविनाश गुप्ता समेत 8 से 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
झूठे आरोप लगाकर हम लोगों के साथ मारपीट की गई
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन(AISF) से जुड़े छात्र बिट्टू महतो ने बताया कि 20 फरवरी को हम लोग संगठन की यूनिट गठन के लिए प्रोग्राम कर रहने वाले थे। प्रोग्राम स्थल पर साफ-सफाई कर रहे थे। तभी आरएसएस और एबीवीपी के लोग झुड़ में आए और हम लोगों के पोस्टर, बैनर फाड़ दिए। मारपीट की गई। इसी मामले को लेकर हम लोगों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से शिकायत की। सोमवार को शिकायत करने सुरक्षा अधिकारी के पास जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने हम लोगों पर हमला कर दिया। वह लोग हम लोगों पर आरोप लगा रहे हैं कि हम लोग विश्वविद्यालय को जेएनयू की तरह बनाना चाहते हैं। जहां पर हम ब्राह्मणबाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। सेक्स एज्युकेशन की बात कह रहे हैं। लेकिन उनके पास उन आरोपों को लेकर कोई प्रमाण नहीं है।
मामला दर्ज कर जांच कर रहे
यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ हुए विवाद की शिकायत मिली थी। मारपीट में घायल छात्रों का इलाज कराया गया है। छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Source link