सूने मकानों में चोरी करने वाले दो चोर किए गिरफ्तार – rajgarh (MP) News

सूने मकानों में चोरी करने वाले दो चोर किए गिरफ्तार – rajgarh (MP) News




भास्कर संवाददाता| राजगढ़ सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शाजापुर जिले के दो शातिर चोरों को छापीहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका, चांदी के आभूषण, नगदी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामला छापीहेड़ा थाने के ग्राम मोहन से जुड़ा है। दरअसल मोहन गांव के किसान रामनारायण गुर्जर अपने घर पर ताला लगाकर खेत पर काम करने गए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां रखे चांदी के आभूषण और नगदी चुरा ली। 14 फरवरी को फरियादी ने छापीहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने जांच शुरु की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साक्ष्य जुटाए जिसमें इस चोरी में शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के गांव हिनौती के दो शातिर चोरों का नाम सामने आया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी माखन सिंह और बने सिंह, ने इस चोरी सहित उसी दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुरा में भेरुसिंह पिता मांगीलाल वर्मा के सूने घर से भी चोरी करना स्वीकार लिया। आरोपी माखन पर दर्ज है हत्या का प्रकरण: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी माखन सिंह आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या और नकबजनी सहित कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी सूने मकानों की रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।



Source link