Last Updated:
Ind W vs Aus W ODI : भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसाल लिया लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही.कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की फिफ्टी के दम पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया.
स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में ठोकी फिफ्टी
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम चैंपियन बनने के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में खेलने उतरी और ऑस्ट्रेलिया ने बदला ले लिया. कंगारू टीम के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज करते हुए सेमीफाइनल में हराकर हरमनप्रीत कौर की टीम ने उनको बाहर का रास्ता दिखाया था. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टी20 सीरीज जीतकर वनडे में उतरी टीम का पहले मैच में हाल बेहाल हो गया. स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के दम पर भारत मुश्किल से 214 तक पहुंच पाया.
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उम्मीद के मुताबिक स्कोर नहीं कर पाए. शुरुआत बेहद खराब रही और स्टार ओपनर प्रतीका रावल बिना खाता खोले आउट हो गई. इसके बाद शेफाली वर्मा भी महज 4 रन बनाने के बाद वापस लौट गई. 8 रन की पारी खेलने के बाद जेमिमा रोड्रिगेज का विकेट गिरा. देखते ही देखते भारत का स्कोर 52 रन पर 3 विकेट हो गया. ऐसे में एक छोर पर डटकर खेल रही अनुभवी स्मृति मंधाना ने पारी को संभाला. उनको साथ मिला कप्तान हरमनप्रीत कौर का और दोनों ने स्कोर 100 तक पहुंचाया.
Valuable knocks from Captain Harmanpreet Kaur, Vice-captain Smriti Mandhana, and Kashvee Gautam 🙌
Over to our bowlers as we defend 2⃣1⃣4⃣ runs 🎯