3 करोड़ की सड़क पर दुकानदारों का कब्जा, लोग नाराज: दतिया में शीतला माता मंदिर रोड पर अतिक्रमण, वार्डवासियों ने अल्टीमेटम दिया – datia News

3 करोड़ की सड़क पर दुकानदारों का कब्जा, लोग नाराज:  दतिया में शीतला माता मंदिर रोड पर अतिक्रमण, वार्डवासियों ने अल्टीमेटम दिया – datia News




दतिया में इंदरगढ़ नगर के शीतला माता मंदिर के पास निर्माणाधीन रोड पर अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 4 और 5 के सैकड़ों वार्डवासी मंगलवार दोपहर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और सीएमओ विजय बहादुर को ज्ञापन सौंपते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की। वार्डवासियों का कहना है कि करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क पर 11 दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके चलते सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों की मांग है कि 55 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाए, ताकि क्षेत्र की तस्वीर बदले और ट्रैफिक की समस्या से राहत मिले। संकरी सड़कों से लोग हो रहे हैं परेशान स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर के आसपास पहले से ही भीड़ रहती है, ऐसे में संकरी सड़क भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकती है। अतिक्रमण की वजह से सड़क का पूरा लाभ आम जनता को नहीं मिल पाएगा। वार्डवासियों का कहना है कि अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सड़क अधूरी और अव्यवस्थित रह जाएगी। ज्ञापन सौंपते समय लोगों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया और तय मानक के अनुसार सड़क नहीं बनाई गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद रहे। सीएमओ विजय बहादुर ने बताया कि, अवैध अतिक्रमण हटाकर ही सड़क का चोरीकरण किया जाएगा।मामला संज्ञान में आया है। जल्द कार्यवाही की जाएगी।



Source link