छिंदवाड़ा के लालबाग स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद विवेक बंटी साहू ने मध्य प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने इस बजट को केवल आय-व्यय का दस्तावेज न बताते हुए, इसे आत्मनिर्भर और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण का एक स
.
GYAN-II मॉडल पर आधारित है बजट सांसद साहू ने कहा कि यह बजट ‘GYAN-II’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) मॉडल पर आधारित है, जो समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास पर केंद्रित है। सांसद ने बताया कि बजट में गरीबों के कल्याण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन, किसानों की आय बढ़ाने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही अधोसंरचना, औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी ठोस प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की नई पीढ़ी की शिक्षा, कौशल और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए विशेष बजट रखा गया है। कृषि क्षेत्र में 5 एचपी कृषि पंप, सोलर पंप योजना, दलहन आत्मनिर्भर मिशन, समर्थन मूल्य पर बोनस तथा पशुपालन को बढ़ावा देने जैसे प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। सांसद साहू ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से छिंदवाड़ा जिले के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद सांसद और जिलाध्यक्ष
नारी शक्ति और सामाजिक सुरक्षा पर जोर बजट में नारी शक्ति के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0, आबादी भूमि पंजीयन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। सांसद साहू ने कहा कि यह बजट सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
छिंदवाड़ा में तेज होंगे विकास कार्य पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद साहू ने छिंदवाड़ा जिले में चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से जिले में अधोसंरचना, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में छिंदवाड़ा को सांस्कृति और कृषि आधारित विकास के मॉडल जिले के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये पदाधिकारी रहे मौजूद लालबाग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, संजय पटेल, संदीप सिंह चौहान और विक्रम सोनी उपस्थित रहे।