इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: घर में घुसी युवती ने चाकू लहराया, राजवाड़ा इलाके में शूटिंग; ट्रेडिंग के नाम से 1.31 करोड़ ठगे – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  घर में घुसी युवती ने चाकू लहराया, राजवाड़ा इलाके में शूटिंग; ट्रेडिंग के नाम से 1.31 करोड़ ठगे – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…

1. घर में घुसी युवती ने चाकू लहराया:कमरे में झांक रही थी

बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित आदित्यनाथ कॉलोनी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवती अचानक एक घर में घुस गई। परिजनों ने उसे कमरे में झांकते हुए देखा तो पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर…

2. राजवाड़ा और आसपास के इलाके में विज्ञापन की शूटिंग

शहर का ऐतिहासिक राजबाड़ा और आसपास का क्षेत्र अब विज्ञापनों की शूटिंग के लिए भी पसंदीदा लोकेशन बन चुका है। बुधवार सुबह से सुभाष चौक स्थित बाजार में एक बड़े विज्ञापन की शूटिंग चल रही है पढ़ें पूरी खबर…

3. निगमायुक्त बोले- चौराहों के लेफ्ट टर्न से अतिक्रमण हटाएं

सुगम ट्रैफिक और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल शहर के प्रमुख चौराहों की व्यवस्था देखने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

4. एमपी की भोजशाला में मिले 800 साल के सबूत

धार स्थित भोजशाला मामले में सोमवार को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं और प्रतिवादियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट पर दो हफ्ते के भीतर अपनी आपत्तियां और सुझाव देने के निर्देश दिए हैं।

5. नर्सिंग छात्रा ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की एफआईआर

विजयनगर थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग छात्रा ने अपने ही परिचित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की, लेकिन बाद में शादी का दबाव बनाने लगा। पढ़ें पूरी खबर…

6. महू–इंदौर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी से

होली के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में 26 फरवरी से महू (डॉ. आंबेडकर नगर) से इंदौर होते हुए पटना के लिए नई होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

7. शेयर ट्रेडिंग के नाम से 1.31 करोड़ ठगे

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 31 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने रिटायर्ड इंजीनियर की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…

8. महिला ने हैंड बैग में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स

क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात मुंबई की एक महिला को पकड़ा है। उसने हैंड बैग में 34.6 ग्राम एमडी ड्रग्स छिपा रखी थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 लाख 40 हजार रुपए है। महिला मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है। पढ़ें पूरी खबर…

9. टक्कर के बाद कार सवार युवक का अपहरण

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में कार से टक्कर मारने के बाद युवक का अपहरण कर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और लूट का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

10. वीरभूमि एक्सप्रेस के एसी कोच में कॉकरोच

वीरभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19316) के एसी कोच में कॉकरोच दिखाई देने का मामला सामने आया है। सोमवार को अहमदाबाद के पास असावरा से इंदौर आ रही इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री यश गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link