इंदौर में युवाओं को नौकरी देने के लिए 2 मार्च को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें कई कंपनियां शामिल होंगी और सैकड़ों पदों पर भर्ती करेंगी। इसमें 40 साल तक के लोग अप्लाई कर सकेंगे। दरअसल, सीएम डॉ.मोहन यादव की पहल पर युवाओं को रोजगार देने के लिए इंदौर जिले में “युवा संगम” प्रोग्राम रोजगार मेले लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अगला रोजगार मेला जिला प्रशासन और जिला रोजगार ऑफिस द्वारा 2 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के पास) पोलोग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उप संचालक रोजगार पी.एस.मंडलोई ने बताया कि इस रोजगार मेले में युवाओं को करियर बनाने का सुनहरा मौका मिलेगा। साथ ही वे खुद का व्यापार शुरू करने के लिए भी विभिन्न योजनाओं में लोन प्रोसेस और जरूरी मार्गदर्शन ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि “युवा संगम” प्रोग्राम में कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे इनोफ्लेक्स, टोरस बीपीओ, तीसवा टेक्नोलॉजीज सर्विसेज, जस्ट डायल, शेफाली बिज़नेस सोलूशन, मोज़ेक वाक्स्किल्ल प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों में 250 से ज्यादा खाली पदों की भरने के लिए मौजूद रहेंगी। इन कंपनियों में एचआर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेली-कॉलर, ऑपरेटर, टीम लीडर, बैक ऑफिस, हेल्पर आदि खाली विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के इंटरव्यू लेकर आकर्षक वेतन पर शुरुआती चयन करेंगे। इस मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे आवेदक, जिन्होंने हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुऐशन तक की पढ़ाई की हो, इसके अलावा आईटीआई/डिप्लोमा जैसी तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा भी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने वाले सभी आवेदकों को अपने सभी डिग्री, सर्टिफिकेट की कॉपी, बायोडाटा और आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कॉपियां साथ लाना होंगी।
Source link