एमपी का मौसम: कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं चुभती धूप! इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

एमपी का मौसम: कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं चुभती धूप! इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल


MP Weather News: राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ने करवट ली. ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं बाकी इलाकों में दिनभर तेज धूप निकली और गर्मी का असर महसूस हुआ, जबकि शाम होते-होते मौसम फिर शुष्क हो गया. सबसे ज्यादा बारिश उंचेहरा और पिछोर में रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो खंडवा में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

न्यूनतम तापमान में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 10.8°C तक पहुंच गया. इसके अलावा मंदसौर 10.9°C, शाजापुर 11.5°C, चित्रकूट (सतना) 11.4°C और राजगढ़ में 12.0°C दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है, लेकिन दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

आज इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है. इनमें शामिल हैं बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा. इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

बड़े शहरों का तापमान
न्यूनतम तापमान:
भोपाल – 15.2°C
इंदौर – 14.0°C
जबलपुर – 16.7°C
ग्वालियर – 14.6°C
उज्जैन – 15.0°C

अधिकतम तापमान:
भोपाल – 32.2°C
इंदौर – 31.2°C
जबलपुर – 31.3°C
ग्वालियर – 31.0°C
उज्जैन – 32.4°C

दिन में हल्की गर्मी तो सुबह-शाम ठंडक ऐसा मिला-जुला मौसम फिलहाल बना हुआ है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?
27 फरवरी से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. वहीं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण करीब 3.1 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है.

हालांकि अगले 24 घंटों में इसके कमजोर पड़ने की संभावना है. कुल मिलाकर, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तो कुछ में शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह-शाम हल्की ठंड का असर अभी कुछ दिन और रह सकता है, लेकिन दिन का तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.



Source link