Last Updated:
Pakistan equation to reach T20 WC semi final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए पहुंचना मुश्किल हो गया है. सुपर-8 में अब पाकिस्तान को सिर्फ एक ही मैच खेलना है. पाकिस्तान का उसका पहला मैच बारिश से धुल गया था, जबकि दूसरे मैच में उसे इंग्लैंड ने 2 विकेट से हराया.
पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का सिनेरियो
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 में 2 विकेट से मिली हार के साथ ही पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल हो गई है. सुपर-8 में पाकिस्तान का ये दूसरा मैच था. पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ बारिश के कारण धुल गया था. पाकिस्तान के पास फिलहाल अभी एक अंक है और सुपर-8 में उसका आखिरी मैच श्रीलंका के साथ है. ऐसे में अब पाकिस्तान के लिए वैसे तो सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है, लेकिन दूसरी टीमों की हार जीत से कुछ समीकरण ऐसे बन रहे हैं, जिसकी वजह से उसकी उम्मीद अभी भी कायम है.
सेमीफाइनल के लिए क्या है पाकिस्तान के लिए समीकरण
पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने की कगार पर है. सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी सीट बुक करा ली है. इस ग्रुप से दूसरी टीम कौन होगी ये पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका में से तय होना है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरा समीकरण.
पाकिस्तान के लिए पहला समीकरण
पाकिस्तान को सुपर-8 में अपना आखिरी मैच श्रीलंका के साथ खेलना है. इस मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका को हर हाल में और बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उनका नेट रन रेट बेहतर हो सके.
पाकिस्तान के लिए दूसरा समीकरण
श्रीलंका पर अपनी जीत के साथ-साथ ही पाकिस्तान को यह दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी बचे दोनों मैचों में से कम से कम एक मैच हार जाए. न्यूजीलैंड को अभी श्रीलंका और इंग्लैंड से भिड़ना है. अगर न्यूजीलैंड दोनों मैच जीत जाता है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा. क्योंकि उसके चार अंक हो जाएंगे और पाकिस्तान 3 अंक पर रह जाएगा.
पाकिस्तान के लिए तीसरा समीकरण
पाकिस्तान के लिए तीसरा समीकरण ये है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को हरा देता है, लेकिन इंग्लैंड से हार जाता है तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के 3-3 अंक हो जाएंगे. ऐसे में मामला नेट रन रेट पर फंसेगा. रनरेट में जो भी टीम बेहतर होगी वह तीन अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी.
पाकिस्तान के लिए चौथा समीकरण
पाकिस्तान के लिए चौथा समीकरण ये बन रहा है कि अगर श्रीलंका अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड को हरा देता है तो श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा हो जाएंगी. ऐसे में पाकिस्तान को श्रीलंका को हर हाल में हराना ही होगा ताकि वह मेजबान सीधे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें