ग्वालियर में बुधवार शाम एक्टिवा सवार बदमाश एक प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी से पांच लाख रुपए का बैग लूटकर ले गए हैं। वारदात बीएसएनएल ऑफिस के सामने अचलेश्वर तिराहा की है। कर्मचारी कहीं से पेमेंट उठाकर लाया था और किसी को देना था, लेकिन उससे पहले वह एमएलबी कॉलेज के ग्राउंड में बैठ गया। जब जाने के लिए निकला तो एक्टिवा सवार दो बदमाश आए और बोले छेड़छाड़ करता है आज तुझे सबक सिखाते हैं।
इससे कर्मचारी डर गया जिसके बाद एक्टिवा सवार बदमाश उससे रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए हैं। घटना के समय कर्मचारी ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता एक्टिवा सवार स्पीड़ बढ़ाकर नजारों से ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कर दी है। साथ ही पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है कि वह कैश लेकर ग्राउंड में क्यों बैठा था। कर्मचारी ठीक से बता नहीं पाया
राजस्थान निवासी वासुदेव शर्मा हाल निवासी ग्वालियर महलगांव अपने रिश्तेदार संदीप भाई के साथ रहता है। संदीप राजस्थान की किसी प्लाईवुड कंपनी के लिए मार्केटिंग व कलेक्शन का काम करता है। संदीप के साथ ही वासुदेव भी काम करता है। बुधवार को संदीप शहर से बाहर गया था। उसने वासुदेव को दाल बाजार में दो फर्म से पेमेंट लेने के लिए कहा था। वासु शर्मा शाम 5.30 बजे दाल बाजार पहुंचा और यहां से एक फर्म से 1.5 लाख रुपए और दूसरी फर्म से 3.5 लाख रुपए कलेक्शन लिया और बैग में रखकर पैदल-पैदल निकल आया। उसने संदीप से कॉल कर पूछा कि यह पेमेंट किसको देना है। संदीप ने बताया कि वह अभी कॉल कर उसे बताएगा कि यह पैसा किसको देना है। जब तक संदीप का कॉल आ रहा था तो वासुदेव शर्मा एलएलबी कॉलेज के मैदान में बैठ गया। यहां कुछ देर इंतजार करने के बाद जब फोन नहीं आया और संदीप का कॉल नहीं लगा तो वह पैदल-पैदल ही घर जाने के लिए निकला। छेड़छाड़ का आरोप लगाया, छीन ले गए बैग
जैसे ही वासुदेव एमएलबी कॉलेज के मैदान से निकलकर जाने लगा तो एक्टिवा सवार दो युवक आए और उसे पकड़ लिया। एक युवक बोला क्यों यहां लड़की छेड़ रहा है। वासु ने मना किया कि उस ने किसी को नहीं छेड़ा। इस पर युवक फिर बोला छेड़छाड़ करता है और जुबान चलाता है। अब वह उसका बैग छीनने लगा। इस पर वासुदेव ने विरोध कर शोर मचाया, लेकिन धक्का देकर एक्टिवा सवार बदमाश उससे बैग छीनकर ले गया।
पुलिस ने कराई नाकाबंदी, खंगाल रही CCTV कैमरे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने फरियादी से बातचीत करने के साथ ही शहर में नाकाबंदी कर दी है, लेकिन एक्टिवा सवार पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास और बदमाशों के भागने के रूट पर CCTV कैमरे खंगालना शुरू कर दिए हैं। घटना स्थल के ठीक सामने एक दुकान में CCTV कैमरे लगे हैं, लेकिन दुकान बंद है। अब CCTV चालू है या खराब यह गुरुवार को दुकान खुलने के बाद ही पता चल सकेगा।
पुलिस का कहना
इस मामले में टीआई कंपू अमरसिंह सिकरवार ने बताया कि एक युवक ने पांच लाख रुपए लूट की सूचना दी है। लूट से पहले वह एमएलबी ग्राउंड में बैठा था। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
Source link