जमीन केस को लेकर तहसील में वकील-तहसीलदार में बहस: उमरिया में अधिवक्ता पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज – Umaria News

जमीन केस को लेकर तहसील में वकील-तहसीलदार में बहस:  उमरिया में अधिवक्ता पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज – Umaria News




उमरिया जिले की चंदिया तहसील कार्यालय में मंगलवार को जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर वकील और तहसीलदार के बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस तक बात पहुंच गई। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने वकील के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट डालने का केस दर्ज कर लिया है। कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तहसीलदार और वकील के बीच भिड़ंत मिली जानकारी के मुताबिक, वकील अंजनी द्विवेदी किसी जमीन के केस के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचे थे। वहां उनकी तहसीलदार आशीष शर्मा से किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई और काम रुक गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वकील पर केस पुलिस ने दर्ज किया केस घटना के बाद तहसीलदार आशीष शर्मा ने चंदिया थाने में वकील के खिलाफ शिकायत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने बताया कि शिकायत के आधार पर अंजनी द्विवेदी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वकील ने आरोपों को गलत बताया वकील ने आरोपों को बताया झूठा दूसरी तरफ, वकील अंजनी द्विवेदी ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई मारपीट या विवाद नहीं किया। द्विवेदी का आरोप है कि उन्होंने पहले राजस्व विभाग की मनमानी और फाइलों के अटके होने की शिकायत की थी, इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि तहसीलदार ने उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया है।



Source link