टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़ अचानक रिंकू सिंह लौटे घर, क्या अगला मैच खेल पाएंगे

टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़ अचानक रिंकू सिंह लौटे घर, क्या अगला मैच खेल पाएंगे


होमखेलक्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़ अचानक रिंकू सिंह लौटे घर, क्या अगला मैच खेल पाएंगे?

Last Updated:

Why Rinku Singh leaves team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले सुपर 8 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को अचानक घर वापस लौटना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Zoom

टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़ अचानक रिंकू सिंह लौटे घर, क्या अगला मैच खेल पाएंगे

नई दिल्ली. भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज को अचानक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर वापस घर लौटना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक उनके पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद वो घर के लिए रवाना हो गए. पारिवारिक आपात स्थिति के कारण उन्होंने नेशनल कैंप छोड़ने का फैसला लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता खंचंद सिंह लीवर कैंसर के चौथे स्टेज से जूझ रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है. उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा. टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सोमवार 23 फरवरी को टीम के साथ चेन्नई पहुंचे थे. भारत को यहां गुरुवार को सुपर 8 का मुकाबला खेलना है. मंगलवार सुबह ही रिंकू सिंह अपने पिता के पास जाने के लिए शहर छोड़कर चले गए, वो लाइफ सपोर्ट पर हैं.

रिंकू सिंह के पिता वेंटिलेटर पर पहुंचे

क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे रिंकू सिंह

एक दिन पहले टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर लौटे रिंकू सिंह इस वजह से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच में शायद नहीं खेल पाएंगे. वह मंगलवार शाम को टीम के प्रैक्टिस सेशन में भी शामिल नहीं हो सके. उनको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी बीसीसीआई की तरफ से साझा नहीं की गई है. पिता की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से ही उनको बीच में टूर्नामेंट छोड़ने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा. ऐसे में अगर वो स्वस्थ नहीं होते को टी20 वर्ल्ड कप से भी रिंकू सिंह बाहर हो सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन

रिंकू ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने कुल 24 रन बनाए हैं. वह टीम के लिए फिनिशर की भूमिका में अहम खिलाड़ी हैं, जो डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करते हैं. उनकी गैरमौजूदगी मेजबान टीम के लिए झटका होगी, क्योंकि इससे टीम का संतुलन प्रभावित होगा. रिंकू अच्छे फील्डर भी हैं.

कौन लेगा रिंकू सिंह की जगह

अगर रिंकू उपलब्ध नहीं होते हैं, तो भारत उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल कर सकता है. भारतीय उपकप्तान पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले थे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link