दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र की फुटेरा चौकी अंतर्गत गंजबरखेड़ा गांव में बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 6 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। सूचना मिलते ही फुटेरा चौकी प्रभारी आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पन्ना जिले के अमानगंज गई थी बारात जानकारी के अनुसार, बटियागढ़ थाना क्षेत्र के निंबोरा कला गांव से एक बारात पन्ना जिले के अमानगंज गई थी। बुधवार दोपहर बारात की विदाई के बाद पिकअप वाहन में सवार होकर बाराती दहेज का सामान लेकर वापस लौट रहे थे। गंजबरखेड़ा गांव के समीप पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फुटेरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पिकअप में करीब 20 बाराती थे सवार बताया गया है कि घटना के समय पिकअप में करीब 20 बाराती सवार थे, जिनमें से 6 को गंभीर चोटें आई हैं। घायल हरीराम आदिवासी ने बताया कि श्याम (पिता सुंदर आदिवासी, 21 वर्ष) और परम (पिता तिलक आदिवासी) को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों को सामान्य चोटें लगी हैं। हरीराम के अनुसार, पिकअप में कुल 21 लोग सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link