दूसरी शादी करते ही शिखर को मिली खुशखबरी! EX-वाइफ को देने होंगे 5.7 करोड़

दूसरी शादी करते ही शिखर को मिली खुशखबरी! EX-वाइफ को देने होंगे 5.7 करोड़


होमखेलक्रिकेट

दूसरी शादी करते ही शिखर को मिली खुशखबरी! EX-वाइफ को देने होंगे 5.7 करोड़

Last Updated:

Shikhar Dhawan gets legal relief against ex-wife : दिल्ली की एक अदालत ने क्रिकेटर शिखर धवन की पूर्व पत्नी को लगभग 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई फैमिली कोर्ट द्वारा “संपत्ति निपटान” के तहत दिए गए आदेश भारतीय कानून के खिलाफ हैं और भारत में लागू नहीं किए जा सकते.

Zoom

दूसरी शादी करते ही शिखर को मिली खुशखबरी! EX-वाइफ को देने होंगे 5.7 करोड़

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पिछले हफ्ते ही दूसरी शादी की है. 21 फरवरी को सोफी शाइन से सात फेरे लेने के बाद ही उनको एक बड़ी खुशखबरी मिली है. इससे पहले शिखर की शादी मेलबर्न की रहने वाली एशा मुखर्जी से हुई थी. 2021 में दोनों अलग हो गए और 2023 में एशा द्वारा ‘मानसिक क्रूरता’ के आधार पर तलाक मिल गया. अब अपनी दूसरी शादी के कुछ दिन बाद ही शिखर को एशा के साथ कानूनी लड़ाई में राहत मिली है.

दिल्ली की एक अदालत ने क्रिकेटर शिखर धवन की पूर्व पत्नी को लगभग 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई फैमिली कोर्ट द्वारा “संपत्ति निपटान” के तहत दिए गए आदेश भारतीय कानून के खिलाफ हैं और भारत में लागू नहीं किए जा सकते.

फैमिली कोर्ट के जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने यह भी निर्देश दिया कि वह ऑस्ट्रेलियाई अदालत द्वारा दिए गए 16.9 करोड़ रुपये की मांग नहीं कर सकतीं. जज ने कहा कि फैमिली लॉ एक्ट 1975 के तहत “संपत्ति निपटान” का जो कॉन्सेप्ट है, वह भारतीय वैवाहिक कानून, जिसमें हिंदू विवाह अधिनियम 1955 भी शामिल है, से मेल नहीं खाता.

अदालत ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई कानून के तहत पति की सभी संपत्तियों को “वैवाहिक पूल” में शामिल किया जाता है और अदालत पत्नी को भारत और विदेश में कुल संपत्ति का 60% तक देने का आदेश दे सकती है. धवन के मामले में, ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने 1975 के एक्ट की धारा 79 के तहत संपत्ति की बिक्री से ऑस्ट्रेलियन डॉलर के मुताबिक 8,12,397.50 की राशि देने का आदेश दिया था.

जज ने यह भी नोट किया कि पूर्व पत्नी अदालत में पेश नहीं हुईं. उन्होंने दर्ज किया कि ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने “अंतरिम संपत्ति निपटान” के तहत धवन को ऑस्ट्रेलिया की दो संपत्तियों की बिक्री की रकम देने का आदेश दिया था, जिसे क्रिकेटर ने अपनी सहमति के बिना बताया. अदालत ने यह भी माना कि धवन ने साबित किया कि 82,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर जबरन रोके गए थे.

कब और कैसे हुई थी पहली पत्नी से मुलाकात

2025 में एएनआई से बातचीत में शिखर ने बताया था कि उन्हें अपने बेटे जोरावर से वर्चुअल कम्युनिकेशन के सभी माध्यमों से ब्लॉक कर दिया गया था. क्रिकेटर लगातार अपने बेटे को मैसेज भेजते रहे और उम्मीद करते रहे कि वह उन्हें पढ़ेगा. शिखर ने कहा था, “मुझे अपने बेटे को देखे दो साल हो गए हैं, उससे बात किए एक साल हो गया है. यह मुश्किल रहा, लेकिन अब इसकी आदत हो गई है. मैं उसे बहुत मिस करता हूं और आत्मिक रूप से उससे बात करता हूं… मुझे लगता है कि मैं हर दिन उससे बात कर रहा हूं, उसे गले लगा रहा हूं. मैं अपनी ऊर्जा इसमें लगाता हूं. यही एक तरीका है जिससे मैं अपने बेटे को वापस ला सकता हूं.”

शिखर धवन की मुलाकात अपनी एक्स वाइफ एशा मुखर्जी से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. दोनों ने 2012 में शादी की थी और उनका एक बेटा जोरावर है. लेकिन 9 साल बाद दोनों अलग हो गए और शिखर को अपने बेटे से मिलने का अधिकार मिला. क्रिकेटर को जोरावर से वीडियो कॉल करने की भी अनुमति थी. वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के दौरान शिखर ने एशा को करीब 13 करोड़ रुपये भेजे थे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link