पाक खिलाड़ियों के साथ द हंड्रेड में भेदभाव नहीं होगा, ECB ने दिलाया भरोसा

पाक खिलाड़ियों के साथ द हंड्रेड में भेदभाव नहीं होगा, ECB ने दिलाया भरोसा


होमखेलक्रिकेट

पाक खिलाड़ियों के साथ द हंड्रेड में भेदभाव नहीं होगा, ECB ने दिलाया भरोसा

Last Updated:

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और द हंड्रेड की फ्रेंचाइजियों ने भरोसा दिलाया है कि खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर होगा. अगले महीने होने वाली नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा.यह बयान उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि आईपीएल टीमों के मालिकों वाली फ्रेंचाइजियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है.

Zoom

पाक खिलाड़ियों के साथ द हंड्रेड में भेदभाव नहीं होगा, ECB ने दिलाया भरोसा

नई दिल्ली. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और द हंड्रेड की सभी फ्रेंचाइजी ने एक संयुक्त बयान जारी किया है. यह बयान उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि आईपीएल टीमों के मालिकों वाली फ्रेंचाइजियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया है. ECB और द हंड्रेड की फ्रेंचाइजियों ने भरोसा दिलाया है कि खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर होगा. अगले महीने होने वाली नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और द हंड्रेड की सभी आठ टीमों ने दोहराया है कि वे इस टूर्नामेंट को सबके लिए खुला, समावेशी और स्वागत योग्य बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. द हंड्रेड की शुरुआत नए दर्शकों तक पहुंचने, क्रिकेट को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए की गई थी कि हर कोई चाहे उसकी जाति, लिंग, धर्म, राष्ट्रीयता या कुछ और हो. खुद को इस खेल का हिस्सा महसूस कर सके. यह शुरुआत से ही हमारी प्राथमिकता रही है और आज भी हमारे हर फैसले के केंद्र में है.

ECB, जो इस टूर्नामेंट का संचालन करता है, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भेदभाव के लिए कोई जगह न हो और ऐसे मामलों से निपटने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. खिलाड़ियों को उनकी राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं किया जाएगा. सभी आठ टीमें इस बात पर सहमत हैं कि चयन केवल क्रिकेट प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरतों के आधार पर होगा. यह ECB की व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि क्रिकेट को सबसे समावेशी खेल बनाया जाए, अवसर दिए जाएं, बाधाएं दूर की जाएं और हर पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर तक पहुंचने का समान मौका मिले. हम चाहते हैं कि द हंड्रेड में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी खेलें और हम लगातार काम कर रहे हैं ताकि यह टूर्नामेंट समावेशिता का उदाहरण बने.

मोईन अली ने क्या कहा?

भारतीय मालिकों वाली चार फ्रेंचाइजियां हैं. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स. मोईन अली ने कहा था कि अगर इन चार फ्रेंचाइजियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया तो पाकिस्तान मूल के और अन्य खिलाड़ी विरोध करेंगे.

मोईन ने टेलीग्राफ स्पोर्ट से कहा, “यूके में मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो सकता है और मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा न हो. ऐसा नहीं होना चाहिए, उम्मीद है ऐसा नहीं होगा. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह बहुत शर्म की बात होगी और मुझे यकीन है कि ECB इस पर नजर रखेगा.

द हंड्रेड की नीलामी के लिए बड़ी संख्या में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने द हंड्रेड में खेलने की इच्छा जताई है. आगामी सीजन के लिए पाकिस्तान के 63 पुरुष और 4 महिला क्रिकेटरों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. पिछले सीजन में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link