फ्लाई ऐश डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी: गंभीर हालत में सागर रेफर, शादी में खुरई रोड की तरफ जा रहा था – Bina News

फ्लाई ऐश डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी:  गंभीर हालत में सागर रेफर, शादी में खुरई रोड की तरफ जा रहा था – Bina News




बीना के खुरई ओवरब्रिज पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार फ्लाई ऐश डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद सागर रेफर किया गया है। वीर सावरकर वार्ड के रहने वाले रामसेवक अपनी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने खुरई रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रामसेवक के सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश से बढ़ा खतरा स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शहर के बीच से 24 घंटे भारी वाहनों और फ्लाई ऐश डंपरों का निकलना हादसों का मुख्य कारण बन रहा है। सर्वोदय चौराहा, गांधी चौक और महावीर चौक जैसे व्यस्त इलाकों में इन वाहनों की वजह से न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी और जनता में गुस्सा शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री को लेकर लगातार मांग उठ रही है। दो दिन पहले ही कांग्रेस ने खुरई ओवरब्रिज पर प्रदर्शन कर दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है।



Source link