भाजपा उपाध्यक्ष हुटर बजाते हुए दौड़ा रहे थे गाड़ी: कांच पर चढ़ी थी काली फिल्म, बीमा भी नहीं मिला; पुलिस ने सफारी किया जब्त – Chhatarpur (MP) News

भाजपा उपाध्यक्ष हुटर बजाते हुए दौड़ा रहे थे गाड़ी:  कांच पर चढ़ी थी काली फिल्म, बीमा भी नहीं मिला; पुलिस ने सफारी किया जब्त – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान भाजपा के एक पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे की तेज रफ्तार सफारी गाड़ी को नौगांव रोड पर रोककर पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन की जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाईं। गाड़ी में काली फिल्म लगी हुई थी, हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था और वाहन का वैध बीमा भी नहीं था। मौके पर मौजूद प्रशिक्षु आईपीएस लेखराज मीणा ने सख्ती दिखाते हुए वाहन को तत्काल जब्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सफारी गाड़ी को ओरछा रोड थाने में खड़ा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वाहन भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे का बताया जा रहा है। इस कार्रवाई को ‘कानून सबके लिए बराबर’ के संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर पद या प्रभाव नहीं चलेगा। फिलहाल, वाहन के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।



Source link