छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकोंहां में बुधवार एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में मुरम निकालने गए युवक (19) की खदान की मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकोंहा गांव निवासी देवेंद्र यादव (19) ट्रैक्टर लेकर गांव के बाहर डमरापुरवा स्थित खदान से मुरम निकालने गया था। बताया जा रहा है कि खदान पहले से ही काफी गहरी और पोलखर हो चुकी थी। खुदाई के दौरान देवेंद्र खदान के भीतर ही बैठकर नाश्ता करने लगा। इसी दौरान अचानक खदान की ढलान भिसक गई और भारी मात्रा में मिट्टी उसके ऊपर आ गिरी, जिससे वह अंदर ही दब गया। रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले गए, मृत
घटना के समय उसके साथ मौजूद साथी भाई ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब 15 से 20 मिनट तक स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हादसे ने एक बार फिर अवैध और असुरक्षित खदानों में काम के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source link